Karan Deol Girlfriend: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल (Sunny Deol) के बेटे करण देओल अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए हैं।वैलेंटाइन डे पर करण देओल एक मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आए हैं। इस मिस्ट्री गर्ल के साथ अब करण देओल का नाम जोड़ा जा रहा है। बताया जा रहा है कि करण और यह मिस्ट्री गर्ल रिलेशनशिप में हैं। करण देओल के अफेयर की खबर अब सुर्खियों में आ गई हैं। बॉलीवुड के स्टारकिड्स अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। इन स्टारकिड्स में अब करण देओल का नाम भी जुड़ता दिख रहा है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि करण देओल रिलेशनशिप में हैं, हालांकि वह अपने रिलेशनशिप को ओपन नहीं करना चाहते हैं। आइए सन्नी देओल के बेटे करण देओल ने रिलेशनशिप की खबर की पूरी पड़ताल करते हैं।
Karan Deol Relationship
रिलेशनशिप में है करण देओल
करण देओल फिलहाल फिल्मों में अपने कमबैक की तैयारियों में लगे हुए हैं। बॉम्बे टाइम्स के एक सूत्र ने इस बात को कन्फर्म किया है कि करण देओल रिलेशनशिप में हैं। करण देओल के एक करीबी ने बॉम्बे टाइम्स को बताया, 'हां, दोनों रिलेशनशिप में हैं और लगभग 2 सालों से दोनों साथ हैं। दोनों एक-दूसरे से काफी प्यार करते हैं। अपने परिवार की तरह ही करण भी अपनी पर्सनल लाइफ को दुनिया के सामने नहीं लाना चाहता है। इसी वजह से वह अपने रिलेशनशिप का खुलासा नहीं कर सकते।'
अपने 2 में नजर आएगें करण देओल
करण देओल अपनी अपकमिंग फिल्म 'अपने 2' में नजर आएंगे। इस फिल्म में धर्मेंद्र, सनी देओल और बॉबी देओल भी लीड रोल में दिखाई देने वाले हैं। बता दें करण देओल ने फिल्म 'पल पल दिल के पास' के साथ बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। हालांकि करण देओल की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फेल रही थी।
