Sunny Deol doing Farhan's Movie: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री एक वक्त सनी देओल को भुला चुकी थी लेकिन गदर 2 जैसी ब्लॉकबस्टर मूवी देकर पंजाब के पुत्तर ने दिखा दिया कि उनमें अभी भी काफी दम बाकी है। गदर 2 के बाद सनी देओल जाट जैसी एक्शन एंटरटेनर लेकर आए थे, जिसे दर्शकों से शानदार रिस्पांस मिला। जाट ने भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की और कई रिकॉर्ड तोड़े। अगर खबरों की मानें तो सनी देओल की एक्शन फिल्मों की परफॉर्मेंस देखकर फरहान अख्तर और रितेश सिद्धवानी ने फैसला लिया है कि वो अपने बैनर तले एक मेगा एक्शन एंटरटेनर बनाएंगे, जिसमें वो सनी पाजी को लेंगे। फरहान-रितेश ने इस फिल्म पर काम करना भी शुरू कर दिया क्योंकि सनी पाजी को इसकी कहानी पसंद आई है।
Image Source: Jaat Movie
पिंकविला की ताजा खबर के अनुसार, "फरहान अख्तर और रितेश सिद्धवानी ने सनी देओल को अपनी नई एक्शन एंटरटेनर की कहानी सुनाई, जो उन्हें काफी पसंद आई है। सनी देओल ने इस फिल्म के लिए हरी झंडी दे दी है। मेकर्स इसकी शूटिंग इस साल के अंत तक शुरू करने की सोच रहे हैं। फरहान-रितेश इस बात का पूरा ख्याल रख रहे हैं कि वो सनी देओल के साथ बड़ी एक्शन एंटरटेनर शूट करें, जैसी उनके फैंस पसंद करते हैं।"
सूत्र ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा है, "फरहान-रितेश इस फिल्म में सनी देओल को लार्जर देन लाइफ अवतार में पेश करेंगे। दर्शकों को उनका यही अवतार पसंद है। फिल्म का डायरेक्शन बालाजी करेंगे, जो कई सफल साउथ फिल्मों के असिस्टेंड डायरेक्टर रह चुके हैं। इस फिल्म के साथ वो हिन्दी फिल्मों में डेब्यू करेंगे।"
बताते चलें कि गदर 2 के बाद से ही सनी देओल की डिमांड इंडस्ट्री में बढ़ती जा रही है। बड़े-बड़े निर्माता सनी देओल के साथ एक्शन फिल्में बनाने की सोच रहे हैं क्योंकि दर्शक दोबारा उन्हें मेगा बजट मूवीज में देखने के लिए उत्साहित हैं। सनी देओल का नाम रणबीर कपूर-यश की रामायण के साथ भी जुड़ा हुआ है, जिसमें वो हनुमान की भूमिका में दिखेंगे।
