Sunny Deol is Missing Father Dharmendra: बॉलीवुड सुपरस्टार सनी देओल (Sunny Deol) अपने फैंस और फॉलोअर्स के साथ अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी खास चीजें शेयर करते रहते हैं। हाल ही में, गदर 2 स्टार ने अपने पिता और सुपरस्टार धर्मेंद्र की कुछ फोटोज शेयर की हैं। एक्टर अपने पिता को मिस कर रहे हैं। हालांकि इस पोस्ट को देखकर सनी देओल और धर्मेंद्र के फैंस परेशान हो रहे हैं। सिर्फ इतना ही नहीं सनी देओल की इस प्यारी सी पोस्ट पर भाई बॉबी देओल और सौतेली बहन ईशा देओल ने पोस्ट पर प्यार बरसाया है। यह भी पढ़ें- I Want to talk: Abhishek Bachchan की नई फिल्म की पोस्टर देख फैंस ने दिए अटपटे रिएक्शन, बोले- 'ऐश्वर्या से बात कर लो..'
Sunny Deol Misses Dharmendra in a post
सनी देओल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने पिता और धर्मेंद्र को लेकर पहले भी कई फोटोज शेयर की हैं, हालांकि यह पोस्ट फैंस को परेशान कर रही है। इस फोटो में चेक शर्ट के साथ एक ब्लू कलर की डगरी भी पहने दिख रहे हैं। वहीं वह क्लासिक टोपी पहने नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'पापा मिसिंग यू' और उसके बाद कई लाल दिल वाले इमोजी भी शेयर किए हैं।
बॉबी देओल और ईशा देओल ने भी किया रिएक्ट
एक यूजर ने इस सोशल मीडिया पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए सनी देओल से पूछा, 'सब कुछ ठीक है वीरजी ?? बाबाजी तंदुरुस्ती दे वाहेगुरु जी' और एक फैन ने यह भी पूछा, 'मिस यू कियू लिखा है सनी सर ने।' वहीं बॉबी देओल और ईशा देओल दोनों ने ही इस पोस्ट पर हार्ट इमोजी पोस्ट किए हैं। सोशल मीडिया पर सनी देओल की ये पोस्ट काफी वायरल हो रही है। फैंस लगातार उनकी तबीयत से जुड़ी जानकारी सनी देओल से पूछ रहे हैं। हालांकि इसको लेकर अभी कोई अपडेट शेयर नहीं किया है।
