एआई ट्रेंड का हिस्सा बने सनी देओल, 'दामिनी' से लेकर 'गदर' सहित इस फिल्मों की दिलाई याद

Sunny Deol's Movies AI Images Goes Viral: 90 के दशक के फेमस एक्शन स्टार सनी देओल (Sunny Deol) भी एआई ट्रेंड का हिस्सा बन चुके हैं। 'जाट' एक्टर सनी देओल ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सुपरहिट मूवीज के एक्शन को क्रिएट करते हुए पिक्स शेयर की हैं।

Sunny Deol's Movies AI Images Goes Viral: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) इन दिनों अपने नए-नए प्रोजेक्ट्स के चलते चर्चा में बने हुए हैं। इस समय एआई का जमाना है और सनी देओल इंडस्ट्री के लेटेस्ट सेलिब्रिटीज में से एक हैं, जो एआई ट्रेंड का हिस्सा बने हैं। सनी देओल ने अपनी सुपरहिट फिल्मों के कुछ एक्शन सीन्स को दोबारा क्रिएट करते हुए फैन्स के बीच शेयर किया है। इन पिक्स को देखने के बाद सनी देओल के फैन्स इन्हें बेहद पसंद कर रहे हैं। आइए देखते हैं कि सनी देओल ने अपनी किन-किन फिल्मों के सीन्स को री-क्रिएट किया है।

Sunny Deol Joins AI Trend

Image Source: IMDb

सनी देओल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई पिक्स शेयर कर फैन्स को उत्साहित कर दिया है। गूगल के नैनो बनाना टूल का इस्तेमाल करते हुए सनी देओल ने अपनी कई फिल्मों के एक्शन सीन्स को एआई-जनरेटेड पिक्स में बदल दिया है। पिक्स शेयर करते हुए सनी देओल ने कैप्शन दिया, 'एक्शन फिगर्स। इस नए ट्रेंड्स के माध्यम से इतना प्यार देने के लिए सभी फैन्स को शुक्रिया।' इन पिक्स में सनी देओल की फिल्मों के कई इंटेंस लुक शामिल हैं।

End of Feed