Sunny Deol First Look From Gadar 2: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल इन दिनों अपनी नई फिल्म गदर 2 की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसे डायरेक्टर अनिल शर्मा बना रहे हैं। अनिल शर्मा (Anil Sharma) और सनी देओल (Sunny Deol) की जोड़ी ने गदर जैसा नगीना बॉलीवुड को दिया था, जो हिन्दी सिनेमा की सबसे सफल मूवी है। इस फिल्म ने सनी देओल को बॉलीवुड का सबसे बड़ा स्टार बना दिया था, जिसके बाद सभी कलाकारों की नींद उड़ गई थी। जब से अनिल शर्मा ने गदर 2 का ऐलान किया है, तब से ही दर्शकों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। लोगों को उम्मीद है कि गदर 2 सनी देओल की बॉलीवुड में वापसी कराएगी और दर्शक सिनेमाघरों तक खिंचे चले आएंगे।
Gadar 2 से सामने आया Sunny Deol का फर्स्ट लुक
गदर 2 के निर्माता लगातार दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतरनने की कोशिश में लगे हुए हैं। कुछ देर पहले ही गदर 2 से सनी देओल का फर्स्ट लुक सामने आया है, जिसे देख यह कहा जा सकता है कि गदर 2 के मेकर्स अपने मकसद में कामयाब भी होते दिख रहे हैं। फिल्म गदर 2 से सामने आए फर्स्ट लुक में सनी पाजी हाथों में बैलगाड़ी का चक्का लिए दिख रहे हैं। सनी पाजी का फर्स्ट लुक इंटरनेट पर वायरल होने लगा है और हर कोई कह रहा है कि सनी देओल इस बार पाकिस्तानियों के छक्के-छुड़ा देंगे।
फिल्म गदर 2 की कहानी सनी देओल के बेटे के आसपास घूमती दिखाई देगी। डायरेक्टर अनिल शर्मा के बेटे उत्कर्ष शर्मा (Utkarsh Sharma) इसमें मुख्य किरदार प्ले करते दिखेंगे। उत्कर्ष शर्मा का बॉलीवुड डेब्यू सफल नहीं रहा था, जिसके बाद से ही अनिल शर्मा उन्हें रीलॉन्च करने की कोशिश कर रहे हैं। अनिल शर्मा को गदर 2 से बहुत सारी उम्मीदें हैं। उन्हें लगता है कि गदर 2 उत्कर्ष शर्मा का करियर पटरी पर ले आएगी और उन्हें बड़ा स्टार बनाएगी। अब उत्कर्ष का भविष्य क्या होगा, यह तो आने वाला वक्त बताएगा लेकिन आप हमें कमेंट में जरूर बताएं कि आपको सनी पाजी का फर्स्ट लुक कैसा लगा?
