रामायण में पक्का 'हनुमान' बनेंगे Sunny Deol !! पहली बार फिल्म के बारे में साफ-साफ बताया

Sunny Deol Confirm his role in Ramayana: फिल्म के बारे में जानकारी साझा करते हुए एक्टर ने बताया कि यह फिल्म बेहतरीन इफेक्ट्स ​के साथ बन रही है। पहली बार इस अफवाह पर सनी देओल ने चुप्पी तोड़ी है और बताया है क्या वह सच में हनुमान बनने वाले हैं या नहीं।

Sunny Deol Confirm his role in Ramayana: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल ( Sunny Deol) इन दिनों अपनी फिल्म 'जाट' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इससे पहले एक्टर का नाम नितेश तिवारी( Nitesh Tiwari) की अपकमिंग फिल्म रामायण( Ramayana) को लेकर जोड़ा जा रहा था। बताया जा रहा था कि सनी देओल रामायण में हनुमान का किरदार करते नजर आ सकते हैं। अब पहली बार इस अफवाह पर सनी देओल ने चुप्पी तोड़ी है और बताया है क्या वह सच में हनुमान बनने वाले हैं या नहीं।

Sunny Deol Confirm his role in Ramayana

सनी देओल( Sunny Deol) ने इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत के दौरान बताया कि वह रामायण फिल्म का हिस्सा हैं, यह एक बड़ा प्रोजेक्ट है जिसे अवतार फिल्म की तरह बनाया जा रहा है। पूरी मेहनत के साथ फिल्म निर्माता इसे बनाने में लगे हुए हैं। हालांकि सनी देओल फिल्म में किस किरदार को करने वाले हैं इस पर एक्टर ने कोई जवाब नहीं दिया है। केवल यह बात क्लियर की है कि वह रणबीर कपूर के साथ रामायण में दिखाई देंगे।

End of Feed