Border 2: Sunny Deol की वॉर मूवी के लिए मिला डायरेक्टर!! आयुष्मान खुराना की भी हुई एंट्री

Anurag Singh to direct Border 2: गदर 2 की बम्पर कमाई देखने के बाद फिल्म बॉर्डर के निर्माता एक्साइटेड हो उठे हैं। उन्होंने बॉर्डर 2 बनाने के लिए कमर कस ली है। खबरें हैं कि बॉर्डर 2 के मेकर्स ने डायरेक्टर का चुनाव कर लिया है। अक्षय कुमार की केसरी बनाने वाले अनुराग सिंह फिल्म बॉर्डर 2 का डायरेक्शन करने वाले हैं।

Anurag Singh to direct Border 2: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल की डिमांड फिल्म गदर 2 की बम्पर सफलता के बाद बढ़ती दिखाई दे रही है। एक वक्त था जब बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री सनी देओल के साथ कम बजट की फिल्में तक बनाने को तैयार न थी, वहीं अब बड़े-बड़े निर्माता सनी पाजी के साथ मेगा बजट फिल्में प्लान कर रहे हैं। सनी देओल की सालों पहले रिलीज हुई फिल्म बॉर्डर के सीक्वल को लेकर इन दिनों खबरें चल रही हैं और बताया जा रहा है कि टी-सीरीज ने इसके लिए डायरेक्टर जेपी दत्ता के साथ हाथ मिलाया है। जेपी दत्ता ने बॉर्डर बनाई थी और वो बॉर्डर 2 की प्लानिंग में लगे हुए हैं।

Border 2: Sunny Deol की वॉर मूवी के लिए मिला डायरेक्टर!! आयुष्मान खुराना की भी हुई एंट्री

Border 2: Sunny Deol की वॉर मूवी के लिए मिला डायरेक्टर!! आयुष्मान खुराना की भी हुई एंट्री

Border 2 के लिए मिला डायरेक्टर

पिंकविला में छपी ताजा खबर की मानें तो फिल्म बॉर्डर 2 के निर्माताओं ने फैसला लिया है कि वो इसको बनाने की जिम्मेदारी केसरी डायरेक्टर अनुराग सिंह को देंगे। अनुराग सिंह केसरी और पंजाब 1984 जैसे प्रोजेक्ट्स बना चुके हैं, जिन्होंने दर्शकों के साथ-साथ फिल्म क्रिटीक्स को भी प्रभावित किया था। मेकर्स को लगता है कि अनुराग सिंह फिल्म बॉर्डर 2 को अच्छे से बनाएंगे और दर्शकों की पसंद का ख्याल रखेंगे।

End of Feed