Chup Box Office Collection Day 3 : दुलकर सलमान और सनी देओल की फिल्म चुप बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। सनी देओल की फिल्म नेशनल सिनेमा डे पर रिलीज हुई थी। इस दिन फिल्म की टिकट मात्र 75 रुपये थी, जिसकी वजह से फिल्म को धमाकेदार ओपनिंग मिली थी। 23 सितंबर को चुप के साथ बॉक्स ऑफिस पर कुकी गुलाटी की फिल्म राउंड डी कॉर्नर भी रिलीज हुई थी। हालांकि सभी फिल्मों के मुकाबले चुप का शानदार परफॉर्मेंस रहा। फिल्म ने तीसरे दिन भी अच्छे कलेक्शन किया है।
बॉलीवुड अपने बुरे दौर से गुजर रहा है। इस साल कई बिग बजट फिल्में रिलीज हुई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हो गई। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने में कामयाब रही है। इसके बाद अब सनी देओल की फिल्म चुप को भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने रविवार को 2 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म की कुल कमाई 7.13 करोड़ रुपये हुई है।
वीकेंड पर फिल्म ने की करोड़ों की कमाई
#Chup has a decent Weekend 1... Benefitted due to low ticket rates on Day 1... Trended well on Day 2 and 3... Needs… t.co/T9Ix6TkvQf
— ANI (@ANI) Sep 26, 2022
नवरात्रि स्पेशल ऑफर में 100 रुपये में देख सकते हैं चुप
चुप ने फिल्म की टिकट को बेचने के लिए दर्शकों को नवरात्रि स्पेशल ऑफर दिया है। इस ऑफर के तहत दर्शक 26 से 29 सितंबर तक मात्र 100 रुपये में फिल्म देख सकते हैं।
IMPORTANT DEVELOPMENT... 'CHUP' ₹ 100 TICKET FROM MON - THU... #Chup tickets at ₹ 100 from 26 to 29 Sept 2022 [… t.co/aLSfxLqBar
— ANI (@ANI) Sep 25, 2022
मर्डर मिस्ट्री है चुप
चुप की अनोखी कहानी दर्शकों को काफी पंसद आ रही है। फिल्म को क्रिटिक्स से भी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला था। चुप की कहानी एक मर्डर मिस्ट्री है। फिल्म में एक सीरियल किलर है जो क्रिटिक्स की हत्याएं कर रहा हैं और उनकी डेड बॉडी को स्टार रेटिंग देता है। इस फिल्म का निर्देशन आर बाल्की ने किया है। आर बाल्की इससे पहले पैडमैन, पा और चीनी कम जैसी कई शानदार फिल्में बनाई हैं। इस फिल्म में सनी देओल, दुलकर सलमान के अलावा पूजा भट्ट और श्रेया धनवंतरी मुख्य भूमिका में हैं। लंबे समय बाद पूजा भट्ट बड़े पर्दे पर नजर आई हैं। फिल्म में दुलकर सलमान फिल्म मेकर की भूमिका में हैं और सनी देओल पुलिस के किरदार में नजर आएंगे।
