Anil Sharma REVEALED Gadar 3 plot: डायरेक्टर अनिल शर्मा ने साल 2023 में अपने करियर की सबसे बड़ी हिट मूवी दी है, जिसने रिकॉर्ड्स के मामले में तहलका मचाकर रख दिया है। सनी देओल ने 80-90 के दशक में तो कई सारी हिट मूवीज दी थीं लेकिन उसके बाद उनके सितारे गर्दिश में चले गए थे। हालांकि गदर 2 के साथ उनकी भी बॉक्स ऑफिस पर सफल वापसी हो गई है। डायरेक्टर अनिल शर्मा ने टाइम्स नाउ के साथ एक्सक्लूसिव बात करते हुए बताया है कि वो गदर 3 बनाने की पूरी कोशिश करेंगे। अनिल शर्मा के मुताबिक गदर 3 में दर्शकों को पाकिस्तान देखने को नहीं मिलेगा। वो कोशिश करेंगे कि इस बार तारा सिंह किसी दूसरे देश में जाए ताकि लोग ये समझ पाएं कि हम पाकिस्तान विरोधी नहीं हैं।
Gadar 3 Story plot revealed by Anil Sharma
अनिल शर्मा के अनुसार, 'ये हो सकता है कि अगली दफा हम लोग पाकिस्तान न जाएं। हमारी ऐसी कोई मंशा नहीं है कि हम अपने पड़ोसी देश का अपमान करें। ये बस चांस की बात है कि गदर और गदर 2 की कहानी पाकिस्तान में गई। ऐसा जरूरी नहीं है कि हम सिर्फ पाकिस्तान के बारे में बात करते रहेंगे। गदर सीरीज पाकिस्तान से बढ़कर भी कुछ है।'
अनिल शर्मा ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा, 'हम कोशिश करेंगे कि गदर 3 की कहानी किसी दूसरे देश में जाए ताकि लोगों को समझ आए कि हम पाकिस्तान विरोधी नहीं हैं।' वैसे गदर 3 में आप तारा सिंह को किस देश में तबाही मचाते हुए देखना चाहते हैं, हमें कमेंट में जरूर बताएं।
