Sunita Ahuja ने वापस ली तलाक की अर्जी, Govinda के मैनेजर ने पूछा- पहले दायर ही क्यों की?

  • Authored by: अभय
  • Updated Aug 20, 2026, 02:21 PM IST

Govinda-Sunita Ahuja Controversy: गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादीशुदा जिंदगी को लेकर चल रही चर्चा में अब नया मोड़ आया है। सुनीता ने तलाक की अर्जी वापस ले ली है, जिस पर मैनेजर ने रिएक्शन दिया है।

Govinda-Sunita Ahuja Controversy: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा (Govinda) और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) पिछले कुछ समय से अपनी निजी जिंदगी को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। दोनों के रिश्ते को लेकर कई तरह की बातें सामने आती रही हैं और अब इस मामले में एक नया अपडेट सामने आया है। सुनीता आहूजा ने गोविंदा के खिलाफ दायर तलाक की अर्जी वापस ले ली है। इस खबर की पुष्टि गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा (Shashi Sinha) ने की है। तो चलिए जानते है कि गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने इस मुद्दे पर आपनी क्या राय रखी है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।

Govinda-Sunita Ahuja Controversy

गोविंदा के मैनेजर ने किया ये खुलासा (Image Source: IMDb/ Pinterest)

गोविंदा के मैनेजर ने कही ये बात

एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा की जोड़ी एक बार फिर के खबरों में है। इसकी वजह गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा का अभी हाल ही में दिया एक इंटरव्यू है। इस दौरान शशि सिन्हा ने सुनीता आहूजा के कोर्ट जाने पर सवाल किया है। NDTV से बात करते हुए शशि सिन्हा ने कहा कि 'जाने की जरूरत नहीं थी। घर की बातें घर में रहकर, बैठकर और आपस में बात करके बहुत सारी चीजें सुलझ जाती हैं। आज वापस लेना था, तो किया ही क्यों था? इस बात का मुझे दुख हो गया। क्यों फिर तमाशा हम लोग बन गए। परिवार के बीच की उलझन और गलतफहमियां साथ बैठकर बात करने से दूर हो सकती हैं। परेशानियां बड़ी हो सकती हैं, लेकिन उन्हें सुलझाना नामुमकिन नहीं होता। भगवान सबको सद्बुद्धि दें, सब लोग बुद्धि से चलें। बस यही अच्छा है।'

End of Feed