गोविंदा के फिल्मी दुनिया से बाहर होने पर सुनिता आहूजा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- '4 लोग उन्हें कभी आगे नहीं...'

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 8, 2025, 08:25 PM IST

Sunita Ahuja on Govinda Career: बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर गोविंदा (Govinda) की पत्नी सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) ने हाल ही में अपने पति के करियर के ठहराव पर खुलकर बात की। उन्होंने गोविंदा के पुराने ढर्रे की पसंद और गलत लोगों के साथ को उनके करियर की रुकावट का कारण बताया।

Sunita Ahuja on Govinda Career: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा (Govinda) का एक समय पर फिल्मी दुनिया में जलवा रहा है। गोविंदा की एक्टिंग की हर कोई तारीफ करता नजर आता था। आज भी गोविंदा के फैंस एक्टर की वापसी का इंतजार कर रहे हैं। गोविंदा के फैंस को उम्मीद है एक दिन एक्टर बॉक्स ऑफिस पर दमदार वापसी करेंगे। इसी बीच गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) ने एक इंटरव्यू दिया है। जिसके बाद गोविंदा एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इस इंटरव्यू के दौरान गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा के एक्टर के करियर को लेकर बोलती नजर आ रही हैं।

Sunita Ahuja on Govinda Career new

गोविंदा के करियर पर सुनीता आहूजा ने तोड़ी चुप्पी

एक्टर गोविंदा एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा का एक इंटरव्यू सामने आया है। सुनीता आहूजा ने The Powerful Humans से बातचीत के दौरान अपने पति गोविंदा के करियर को लेकर बोलती नजर आईं। सुनीता आहूजा ने कहा कि 'गोविंदा को 17 साल से क्यों नहीं देखा गया? समस्या ये है कि उनका सर्कल गलत है। आज मेरी उनसे लड़ाई इसलिए होती है क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलती और चापलूसी पसंद नहीं करती।' इसके आगे सुनीता ने कहा कि 'आज उनके पास चार लोग हैं एक राइटर, एक म्यूजिशियन, एक सेक्रेटरी और एक वकील दोस्त। ये लोग बेकार हैं। ये सिर्फ 'वाह, वाह' कहते हैं। अगर वो म्यूजिक बनाए तो ये कहते हैं 'वाह, वाह... कलाम कर दिया।' इन्हें सच बोलना चाहिए। जब मैं सच बताती हूं, तो वो नाराज हो जाते हैं। मैंने कहा, अपना सर्कल बदलो। जब तक ये 4-5 लोग हैं, तुम आगे नहीं बढ़ पाओगे।'

End of Feed