गोविंदा के बेटे यशवर्धन को मिली ये बड़ी फिल्म, इस नेशनल अवॉर्ड विनर के साथ कर रहे काम

Sunita Ahuja on Yashvardhan Career: बॉलीवुड स्टार गोविंदा और सुनीता आहूजा इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में ये खबर सामने आई थी कि सुनीता आहूजा ने तलाक को लेकर अर्जी डाली थी। इस बीच सुनीता आहूजा ने अपने बेटे यशवर्धन के करियर को लेकर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा है कि यशवर्धन एक बड़ी मूवी में काम कर रहे हैं।

Sunita Ahuja on Yashvardhan Career: बॉलीवुड स्टार गोविंदा की वाइफ सुनीता आहूजा को लेकर ये रिपोर्ट सामने आई थी कि उन्होंने तलाक की अर्जी डाल दी है। हालांकि बाद में गोविंदा के वकिल और मैनेजर ने ये साफ कर दिया कि अभी गोविंदा और सुनीता के बीच सबकुछ ठीक है। इस बीच सुनीता आहूजा ने अपने बेटे यशवर्धन के करियर पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। इस दौरान उन्होंने ऐसी बात कह दी है कि जिससे यशवर्धन के चाहने वालों का चेहरा खिल गया है।

yashvardhan

Pic Credit- Sunita Ahuja (Instagram)

सुनीता आहूजा ने कही ये बात

गोविंदा की वाइफ सुनीता आहूजा ने ईट ट्रैवल रिपीट को दिए इंटरव्यू में अपने बेटे यशवर्धन के बारे में बात की है। इंटरव्यू के दौरान सुनीता आहूजा ने फैन के कमेंट पर रिएक्ट किया, जिसमें लिखा था, 'यशवर्धन इतना हैंडसम है। सैयारा में उसे ही होना चाहिए था। 'सुनीता ने मुस्कुराते हुए कहा, 'काश ऐसा होता। लेकिन यशवर्धन इससे भी बेहतर काम कर रहा है। मैंने अभी तक फिल्म सैयारा नहीं देखी। यश ने दो बार देखी है। मैं जरूर देखूंगी। शायद 14 तारीख को ये नेटफ्लिक्स पर आ रही है। सब ठीक है। सभी नए बच्चों को शुभकामनाएं। मैं चाहती हूं कि सारे बच्चे खूब नाम कमाएं।'

End of Feed