'कोई हमें अलग नहीं कर सकता'- Govinda-Sunita Ahuja के रिश्ते में लौटी मिठास, तलाक की खबरों पर लगाया विराम

Sunita Ahuja On Relationship With Govinda: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा संग सुनीता आहूजा ने हाल ही में बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि कोई भी हमें अलग नहीं कर सकता है।

Sunita Ahuja On Relationship With Govinda: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। दोनों ही अपने रिश्तों के कारण लगातार चर्चा में हैं। बीते कुछ वक्त पहले गोविंदा को बहुत बार उनकी को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार के साथ स्पॉट किया गया, जिससे दोनों के अफेयर की अटकलें लगनी शुरू हो गईं। वहीं दूसरी ओर सुनीता आहूजा ने भी आरोप लगाया था कि गोविंदा, कोमल रानी स्वर्णकार से शादी करने वाले थे, ऐसे में उन्होंने अपनी तलाक की याचिका वापस ले ली। लेकिन अब सुनीता आहूजा और गोविंदा का रिश्ता पटरी पर लौटता हुआ नजर आ रहा है। खुद सुनीता ने हाल ही में दावा किया है कि उन्हें और गोविंदा को कोई भी अलग नहीं कर सकता है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Ramayana के मेकर्स पर बरसे Mukesh Khanna, माता सीता के योद्धा अवतार पर जताई नाराजगी

Sunita Ahuja ने Govinda संग रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) ने पिंकविला संग बातचीत के दौरान गोविंदा संग अपने दिवाली के दिनों को याद किया। सुनीता आहूजा ने बताया कि गोविंदा उन्हें अक्सर दिवाली पर सोना खरीदने के लिए लेकर जाते थे। उन्होंने उम्मीद जाहिर करते हुए आगे कहा कि जल्द ही वो दिन हमारे फिर से आएंगे। सुनीता आहूजा ने गोविंदा के बारे में बात करते हुए आगे कहा, "वो कहते हैं कि मैं गाली देती हूं, गंदी भाषा बोलती हूं, लेकिन कौन नहीं बोलता है? अगर मैं ची ची के सामने औपचारिक तरीके से बात करूं तो मजा नहीं आएगा। मैं वो हूं जिसे हंसना और मजे करना पसंद है।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Tiger Shroff पर गोलीबारी के बाद मुंबई पुलिस अलर्ट, बॉलीवुड स्टार्स को दी ये सलाह

    सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) ने इंटरव्यू में आगे कहा कि उन्होंने अपनी और गोविंदा की शादी पर हार नहीं मानी है। सुनीता आहूजा ने आगे कहा, "जाहिर सी बात है कि वो दिन हम दोबारा देखेंगे। अभी वक्त हमारे पक्ष में नहीं है और आप समय से नहीं लड़ सकते हैं। ये 40 साल की शादी है तो ये क्यों नहीं टिकेगी। ठीक है, जो उन्हें पसंद है वो उसे करते हैं। मैं काम कर रही हूं, मेरा पूरा ध्यान अभी काम पर है, लेकिन कोई भी हमें इस जिंदगी में अलग नहीं कर सकता है। बाकी सब मैंने ऊपर वाले पर छोड़ दिया है। भगवान के अलावा मैं किसी से कुछ नहीं बोलती हूं। जो भी हमारे लिए सही होगा, भगवान वो हमें जरूर देंगे।"

    End of Feed