Govinda- Sunita Ahuja Divorce Details: बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता गोविंदा (Govinda) इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। काफी समय से खबरें आ रही हैं कि गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) के बीच सब कुछ सही नहीं हैं। दोनों के तलाक को लेकर भी कई खबरें सामने आ चुकी हैं। इसी बीच गोविंदा और सुनीता आहूजा से जुड़ी एक ऐसी खबर सामने आ रही है जिसने सबको हैरान कर दिया है। सुनीता आहूजा और गोविंदा का ये मामला कोर्ट तक पहुंच गया है। तो चलिए जानते हैं पूरी खबर क्या है।
Image Source: Reddit
कोर्ट तक पहुंचा तलाक का मामला
एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा की जोड़ी फिर से सुर्खियों में है, इसकी वजह कोई खुशी की नहीं बल्कि तलाक की खबरें हैं। Hauterrfly की रिपोर्ट्स के मुताबिक सुनीता अहूजा ने गोविंदा पर धोखा देने और क्रूरता के गंभीर आरोप लगाए हैं। इतना ही नहीं सुनीता अहूजा ने दिसंबर 2024 में गोविंदा से तलाक के लिए अर्जी भी दी थी। रिपोर्ट के अनुसार सुनीता अहूजा ने हिंदू मैरिज एक्ट के तहत तलाक की मांग की है जिसमें उन्होंने गोविंदा पर एडल्ट्री, क्रूरता और डेजर्शन जैसे आरोप लगाए हैं। सुनीता कोर्ट की सुनवाई में हिस्सा ले रही हैं, लेकिन गोविंदा ज्यादातर सुनवाइयों में नहीं पहुंच रहे हैं। इस खबर ने फैंस को हैरान कर दिया है। इस खबर के सामने आने के बाद हर तरफ इसको लेकर चर्चा हो रही है।
तलाक की खबरों पर सुनीता आहूजा दे चुकी हैं बयान
सुनीता आहूजा अब तक कई मीडिया इंटरव्यू में तलाक की खबरों पर बयान दे चुकी हैं। अभी हाल ही में सुनीता आहूजा ने एक वीडियो शेयर करते हुए भी इस पर बात की थी। सुनीता अहूजा ने तलाक की खबरों को फर्जी बताया था। गोविंदा और सुनीता अहूजा को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
