गोविंदा संग तलाक की खबरों पर सुनीता आहूजा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'इतनी सुंदर बीवी उसको...'

Sunita Ahuja Video: बॉलीवुड स्टार गोविंदा और उनकी वाइफ सुनीता आहूजा ने साथ में गणेश चतुर्थी मनाई है। इस दौरान की तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं। इस बीच सुनीता आहूजा ने गोविंदा संग अपने रिश्ते पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने ऐसी बात कह दी है कि फैंस की खुशी सातवें आसमान पर पहुंच गई हैं। आइए नजर डालते है वीडियो पर...

Sunita Ahuja Video: बॉलीवुड के स्टार एक्टर गोविंदा और सुनीत आहूजा इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। सुनीता आहूजा और गोविंदा ने साथ में मिलकर गणेश चतुर्थी मनाई है। इस बात से ये साफ हो गया है कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक है। बीते दिनों ये खबर सामने आई थी कि सुनीता आहूजा ने गोविंदा से तलाक लेने के लिए कोर्ट में अर्जी डाली है। अब इस मामले में गोविंदा की वाइफ ने चुप्पी तोड़ दी है। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं गोविंदा की वाइफ ने क्या कहा।

govinda sunita ahuja

Pic Credit- Zoom

सुनीता आहूजा ने तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड स्टार गोविंदा की वाइफ सुनीता आहूजा ने तलाक की खबरों पर पूरी तरह पर विराम लगा दिया है। उन्होंने कहा कि गोविंदा सिर्फ उनका है। सुनीता ने विरल भियानी से बात करते हुए कहा, 'तुम मुझे गोविंदा के साथ मीडिया में देख सकते हो। जब तक हम खुद कुछ नहीं कहते, प्लीज अफवाहों पर विश्वास न करो। अगर मुझे कुछ कहना होगा, मैं खुद सामने आकर बोल दूंगी क्या उसे फिर कभी इतनी खूबसूरत पत्नी मिलेगी? मैं कुछ भी पहनूं, हमेशा अच्छी लगती हूं।' वहीं एक सुनीता ने मीडिया से बातचीत में कहा था, 'अगर हम दोनों अलग होते तो क्या आज साथ नजर आते? हमें कोई अलग नहीं कर सकता। भगवान भी नहीं, शैतानी भी नहीं. वो डायलॉग है ना मेरा पति सिर्फ मेरा है तो मेरा गोविंदा सिर्फ मेरा है। जब तक हमारे मुंह से कुछ ना बोला जाए किसी भी बात पर विश्वास मत करिए।'

End of Feed