गोविंदा का नाम सुनते ही सुनीता आहूजा ने बना लिया मुंह, बातों को ऐसे किया इग्नोर की चढ़ गया लोगों को गुस्सा

Sunita Ahuja Ignore Govinda: हाल ही में एक इवेंट के दौरान सुनीता आहूजा से गोविंदा के बारे में पूछा गया। उन्होंने अपने पति के नाम को ही ऐसे इग्नोर किया जिसे देखकर लग रहा है कि कपल के बीच अभी भी सब ठिक नहीं हुआ है। तलाक की अफवाहों के बीच ऐसी वीडियो जमकर वायरल हो रही है।

Sunita Ahuja Ignore Govinda: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा( Govinda) पिछले कई दिनों से अपनी पत्नी सुनीता आहूजा( Sunita Ahuja) संग तलाक की अफवाहों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में अभिनेता की पत्नी सुनीता आहूजा एक अवॉर्ड शो के दौरान अपने बेटे यशवर्धन के साथ नजर आई। उन्हें अकेले ही रेड कार्पेट पर देखकर पैपराजी ने सवाल किया कि गोविंदा कहां हैं तब सुनीता ने इस तरह से मुंह बनाया कि ये रिएक्शन जमकर वायरल हो रहा है।

Sunita Ahuja Ignore Govinda

सुनीता आहूजा( Sunita Ahuja) पिंकविला के अवॉर्ड शो के दौरान सज-धजकर पहुंची थी। उन्होंने स्टाइलिश गोल्डन शर्ट और पेंट पहनी थी। सुनीता अपने बेटे यशवर्धन( Yashvardhan Ahuja) के साथ तस्वीरें खिंचवाती नजर आई। इस मौके पर पैपराजी ने उनसे सवाल किया कि गोविंद सर कहां हैं, पहले तो सुनीता ने इसे इग्नोर किया फिर बाद में कहा ' What' और आगे बढ़ गई। तब कैमरामैन ने कहा कि हीरो नंबर 1 को मिस कर रहे हैं, तभी सुनीता ने कहा कि हां हम भी कर रहे हैं और हंस पड़ी। उनका यह जवाब लोगों को हजम नहीं हो रहा।

End of Feed