Sunil Shetty new look for Hera Pheri 3: बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी के नए लुक की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, इस वीडियो में एक्टर अपने बाल कटवाते दिख रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस का मानना है कि 'अन्ना' ने अपना ये नया लुक हेरा फेरी 3 के लिए रखा है। इस वायरल वीडियो में सुनील शेट्टी ने अपने लम्बें बालों को शॉर्ट कर लिया है। वीडियो में एक शख्स, एक्टर के बाल काट रहा है, इस वीडियो को वायरल होते ही फैंस सुनील शेट्टी से काफी सारे सवाल कर रहे हैं। कुछ का मानना है कि सुनील शेट्टी ने अपना ये लुक हेरा फेरी 3 के लिए करवाया है। वहीं कई सोशल मीडिया यूजर्स इस नए हेटर कट का प्राइज एक्टर से पूछ रहे हैं। सुनील शेट्टी का ये नया लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
हेरा फेरी 3 कि लिए एक्टर ने कटवाए बाल?
सुनील शेट्टी का यह वीडियो वायरल होते हीं, कई फैंस एक्टर से यह सवाल पूछ रहे हैं कि क्या वह हेरा फेरी 3 के लिए अपना नया लुक रख रहे हैं। कुछ महीने पहले ही हेरा फेरी 3 की आधिकारिक घोषणा हो गई है। सुनील शेट्टी ने हेरा फेरी 3 को लेकर बात करते हुए कहा, 'आज से 17 साल पहले हेरा फेरी रिलीज हुई थी। इतने लंबे समय बाद के बाद उसी प्वाइंट से फिल्म की कहानी को दिखाने का कोई मतलब नहीं है। एक एक्टर के तौर पर एक शानदार स्किप्ट थी जिसमें श्याम, राजू और बाबूराव की इमोशनली जर्नी को दिखाया गया था। मैं हेरा फेरी 3 के लिए बहुत ही एक्साइटेड हूं।'
फिल्म से बाहर होंगे फरहाद सामजी?
सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' के फ्लॉप होने के बाद हेरा फेरी 3 के मेकर्स भी फरहाद सामजी को बाहर का रास्ता दिखा सकते हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि मेकर्स अब हेरा फेरी 3 का निर्देशन किसी और डायरेक्टर को सौंपने वाले हैं।
