'Ramayana' के म्यूजिक से प्रभावित नहीं हुए Sunil Lahri, रणबीर कपूर को लेकर कही ये बात

Sunil Lahri on Ramayana's Music: 'रामायण' में लक्ष्मण की भूमिका निभा चुके सुनील लहरी के मुताबिक रणबीर कपूर और यश की फिल्म 'रामायण' के म्यूजिक को थोड़ा और बेहतर बनाया जा सकता था।

Sunil Lahri on Ramayana's Music: सुनील लहरी ने टीवी की फेमस सीरीज 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर घर-घर में अपनी अलग पहचान बनाई। ऐसे में अब सुनील लहरी ने रणबीर कपूर और यश की अपकमिंग फिल्म 'रामायण' को लेकर प्रतिक्रिया दी है। कास्टिंग, वीएफएक्स और संगीत को लेकर सोशल मीडिया पर जारी आलोचनाओं के बीच सुनील लहरी ने फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी और पूरी टीम पर भरोसा जताया है। इस दौरान सुनील लहरी ने 'रामायण' के कुछ गानों और संगीत को लेकर उन्होंने अपनी निराशा भी जाहिर की। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Malamaal Weekly 2: प्रियदर्शन और रितेश देशमुख हुए सीक्वल से बाहर, जानिए वजह)

Sunil Lahri on Ramayana's Music

'रामायण' के म्यूजिक पर सुनील लहरी ने दिया रिएक्शन (Pic Credit: Instagram)

रणबीर कपूर की 'रामायण' को लेकर सुनील लहरी ने कही ये बात

सुनील लहरी ने मंगलवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने फिल्म को लेकर अपना रिएक्शन दिया। उन्होंने बताया कि कई लोग उनसे नई 'रामायण' फिल्म के बारे में उनकी राय और आलोचना जानना चाहते थे। अभिनेता ने कहा कि नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी यह फिल्म जल्द ही दर्शकों के सामने आने वाली है। वह खुद एक समय 'रामायण' का हिस्सा रह चुके हैं, इसलिए लोग उनसे इस फिल्म के बारे में प्रतिक्रिया जानना चाहते हैं।

सुनील लहरी ने क्लियर करते हुए बताया कि उन्होंने अभी तक फिल्म नहीं देखी है। तो इस बारे में ज्यादा कुछ बता नहीं सकते हैं। ऐसे में वह किसी महाकाव्य की आलोचना करने का अधिकार नहीं रखते। उन्होंने कहा कि 'रामायण' केवल भारतीयों के लिए ही नहीं बल्कि पूरी मानवता के लिए एक महान महाकाव्य है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Salman Khan ने रिलीज किया 'मातृभूमि' का 'Teri Sexy Beauty' गाना, Chitrangada Singh का दिखा ग्लैमरस अंदाज)

End of Feed