आदिपुरुष टीजर पर बोले सुनील लहरी- 'राम के किरदार में अच्छे लगते अजय देवगन, रामायण के किरदारों से न हो खिलवाड़'

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 4, 2022, 09:35 PM IST

Adipurush Movie Teaser: प्रभास की फिल्म आदिपुरुष के टीजर की सोशल मीडिया पर आलोचना हो रही है। फिल्म में किरदारों के लुक से फैंस काफी नाराज हैं। अब टीवी सीरियल रामानंद सागर में लक्ष्मण का किरादर निभाने वाले एक्टर सुनील लहरी ने फिल्म के टीजर का रिव्यू किया है। जानिए क्या कहा सुनील लहरी ने।

KEY HIGHLIGHTS
  • प्रभास की फिल्म आदिपुरुष का टीजर पर हो रहा विवाद
  • फिल्म में किरदारों के लुक और वीएफएक्स की हो रही है आलोचना।
  • रामायण सीरियल के लक्ष्मण सुनील लहरी ने किया टीजर का रिव्यू

Sunil Lahri on AdiPurush Teaser: प्रभास की फिल्म आदिपुरुष का टीजर (Adipurush Teaser) रिलीज हो गया है। टीजर रिलीज के बाद से ही फिल्म विवादों में घिर गई है। फिल्म रामायण पर आधारित है। इसमें प्रभास, कृति सेनन, सैफ अली खान और सनी सिंह अहम रोल में हैं। फिल्म में सभी किरदारों के लुक की काफी आलोचना हो रही है। टीजर की रिलीज के बाद से ही फैंस रामानंद सागर के रामायण सीरियल से इसकी तुलना कर रहे हैं। अब रामायण सीरियल में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले एक्टर सुनील लहरी (Sunil Lahri) ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Adipurush-Movie-Teaser

Adipurush Movie Teaser

सुनील लहरी ने एक मीडिया इंटरव्यू में कहा, 'नवरात्रि के मौके पर मेरी मुलाकात अरुण गोविल जी और दीपिका चिखलिया से एक इवेंट में हुई। उन्होंने बताया कि फिल्म का टीजर रिलीज होने के बाद उन्हें मीडिया से लगातार फोन आ रहे हैं। सभी लोग ये सवाल पूछ रहे हैं कि हमें आदिपुरुष फिल्म का टीजर कैसा लगा। हमने तब टीजर नहीं देखा था लेकिन, अब देख लिया है। टीजर देखने के बाद मेरा मानना है कि रामायण और राम के लुक पर किसी का भी कॉपीराइट नहीं है। हमारे पास भगवान राम की कोई फोटो नहीं है। इस कारण उनके लुक के साथ एक्सपेरिमेंट कर सकते हैं।

End of Feed