सुनील शेट्टी की टीम ने तोड़ी चुप्पी, केएल राहुल-अथिया शेट्टी को नहीं दिया 50 करोड़ का घर

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Jan 26, 2023, 07:34 PM IST

Suniel Shetty team Said gifting 50 crore bungalow News Are Baseless: रिपोर्ट के मुताबिक, अथिया शेट्टी और केएल राहुल हनीमून के लिए अभी नहीं जाएंगे। एक रिपोर्ट में बताया कि केएल राहुल को अगले कुछ दिनों में अपकमिंग आईपीएल के लिए तैयारी शुरू करनी पड़ सकती है। यही वजह है कि कपल ने हनीमन को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया है!

Athiya shetty Gets 50 crore House As Gift News Are not true: बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल शादी के बंधन में बंध चुके हैं। 23 जनवरी 2023 को सुनील शेट्टी के फार्महाउस पर दोनों एक-दूजे के हो गए। कपल की शादी की अनसीन तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। इसी के साथ खबरें आई थीं कि अथिया और केएल को शादी में कई एक्सपेंसिव गिफ्ट मिले हैं, जिसमें लग्जरी फ्लैट से ऑडी कार तक शामिल है। बताया जा रहा था कि सुनील शेट्टी ने वेडिंग गिफ्ट के तौर पर ने बेटी अथिया और दामाद केएल राहुल को 50 करोड़ का अपार्टमेंट दिया है। लेकिन अब खुद सुनील शेट्टी के परिवार ने इन खबरों को गलत बताया है।

Athiya Shetty wedding

50 करोड़ के घर की खबरों को बताया अफवाह

End of Feed