Awara Paagal Deewana 2: बॉलीवुड में पुरानी फिल्मों के सीक्वल का दौर जारी है और अब एक ऐसी कॉमेडी फिल्म की वापसी की खबर आई है, जिसे आज भी दर्शक देखना पसंद करते हैं। हम बात कर रहे हैं अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की फिल्म 'आवारा पागल दीवाना' की। लंबे समय से इसके दूसरे पार्ट का इंतजार हो रहा था। अब सुनील शेट्टी ने खुद इस फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। अभिनेता ने बताया है कि फिल्म का सीक्वल बनने जा रहा है और इसकी शूटिंग अगले साल की शुरुआत में शुरू हो सकती है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-FLASHBACK: "प्रोड्यूसर के साथ सोना पड़ेगा...", 19 साल की Ankita Lokhande से जब हुई काम के बदले 'जिस्म की फरमाइश')
'आवारा पागल दीवाना 2' को लेकर आया अपडेट (pic credit-instagram)
'आवारा पागल दीवाना 2' को लेकर आया अपडेट
सुनील शेट्टी ने बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में इस खबर की पुष्टि की। जब उनसे पूछा गया कि क्या 'आवारा पागल दीवाना 2' बन रही है, तो उन्होंने कहा कि सीक्वल पर काम आगे बढ़ रहा है और अगले साल की शुरुआत में इसकी शूटिंग शुरू होने की पूरी उम्मीद है। शूटिंग की तारीख को लेकर दोबारा पूछे जाने पर भी एक्टर ने हां में जवाब दिया। उनके इस बयान के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ गई है। साल 2002 में आई पहली फिल्म में सुनील शेट्टी ने येड़ा अन्ना का किरदार निभाया था। अक्षय कुमार और परेश रावल के साथ उनकी जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। फिल्म में अफताब शिवदासानी भी अहम भूमिका में थे। कॉमेडी, एक्शन और मजेदार किरदारों से भरी इस फिल्म ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था।
'आवारा पागल दीवाना' के सीक्वल में अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी की जोड़ी फिर साथ आ सकती है। हालांकि, अभी तक परेश रावल, अफताब शिवदासानी और बाकी कलाकारों की वापसी को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। दिलचस्प बात यह है कि अक्षय और सुनील की एक और चर्चित फिल्म 'हेरा फेरी 3' भी लंबे समय से चर्चा में है, लेकिन उस पर अभी साफ तस्वीर सामने नहीं आई है। ऐसे में 'आवारा पागल दीवाना 2' का अपडेट फैंस के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है।
