अक्षय कुमार की इस मूवी की कॉपी हैं रणबीर कपूर की एनिमल, सुनील दर्शन ने किया खुलासा

Animal new Controversy: साल 2023 में रिलीज हुई रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया था। इस मूवी ने मोटी कमाई की थी, हालांकि उस वक्त फिल्म को लेकर काफी विवाद भी हुआ था। इस बीच रणबीर कपूर की मूवी को लेकर नई कॉन्ट्रोवर्सी शुरू हो गई है। फिल्ममेकर सुनील दर्शन ने एनिमल को इस मूवी का कॉपी बताया है।

Animal new Controversy: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म एनिमल को लोगों ने काफी प्यार दिया था, जिस वजह से ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉबस्टर साबित हुई थी। वहीं उस वक्त फिल्म को लेकर काफी विवाद भी हुआ, लेकिन इसका ज्यादा असर मूवी की कमाई पर नहीं पड़ा था। इस बीच एनिमल मूवी को लेकर फिल्ममेकर सुनील दर्शन ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि रणबीर कपूर की एनिमल, अक्षय कुमार की इस मूवी की कॉपी है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर..

animal jaanwar

Pic Credit- Jaanwar/Animal Grab

सुनील दर्शन ने कही ये बात

हाल ही में सुनील दर्शन ने बॉलीवुड बबल को दिए इंटरव्यू में फिल्म एनिमल को लेकर बड़ा खुलासा किया है। जब सुनील से पूछा गया कि आप अपनी फिल्मों का रीमेक बनाना चाहते हैं तो उन्होंने कहा, 'मैं कैसे बनाऊं? मेरी फिल्मों की नकल तो बहुत लोग कर चुके हैं। एक फिल्म है जानवर। इसका इंग्लिश में मतलब क्या है? उसकी कहानी क्या है? आपने एनिमल देखी है, ना? आपको उसकी कहानी पता है? मैं कोई शिकायत नहीं करता, क्योंकि उस डायरेक्टर का स्टाइल बहुत अलग था, और उसने फिल्म को बहुत अच्छे से बनाया। लेकिन अगर प्रोड्यूसर ने सच मान लिया होता, तो और अच्छा होता।'

End of Feed