बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान और गौरी खान की बेटी सुहाना खान अपने द आर्चीज को-एक्टर और रूमर्ड बॉयफ्रेंड अगस्त्य नंदा को लेकर चर्चा में बनी हुई रहती है। हाल ही में रूमर्ड कपल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा, जिसमें वो डिनर डेट पर जाते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान सुहाना खान और अगस्त्य नंदा के साथ-साथ उनकी मां श्वेता बच्चन भी नजर आ रही है। अब ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
Suhana Khan
इस दौरान शाहरुख खान की लाडली ने वाटर कलर प्रिंट वाली साटन ड्रेस कैरी की है, जिसमें वो काफी ज्यादा खूबसूरत लग रही है। सुहाना खान ने इस दौरान अपने लुक को पूरा करने के लिए अपने बालों को खुला रहा है और गोल्डन ब्रेसलेट पहना है। वही अगस्त्य ने बेज जैकेट कैरी किया है, जिसमें वो काफी ज्यादा स्टाइलिश लग रहे हैं। एक्टर ने जैकेट के अंदर व्हाइट टी-शर्ट और ब्लू डेनिम के साथ पेयर किया था। वह अपनी मां श्वेता बच्चन का हाथ थामे हुए रेस्टोरेंट से बाहर निकल रहे हैं। इसके पहले भी कई बार शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान और अगस्त्य और उनकी मां श्वेता बच्चन को साथ में स्पॉट किया जा चुका है।
इस फिल्म में नजर आएंगी सुहाना खान
जोया अख्तर की नेटफ्लिक्स फिल्म द आर्चीज में सुहाना खान और अगस्त्य साथ नजर आए थे, जिसके बाद उनके डेटिंग की खबरें जमकर वायरल होने लगी थी। इस बीच, सुहाना अपने पिता शाहरुख खान के साथ सिद्धार्थ आनंद की फिल्म किंग में नजर आने वाली है। रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म में अभिषेक बच्चन भी है। इस फिल्म की जून में फ्लोर पर आने की उम्मीद है।
