शाहरुख खान को मिला पहला नेशनल अवॉर्ड तो गदगद हुईं बेटी सुहाना खान, पोस्ट शेयर कर कही ये बात

Suhana Khan Post: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को बेस्ट एक्टर का पहला नेशनल अवॉर्ड मिला है। फैंस समेत बॉलीवुड के तमाम सितारे किंग खान को बधाइयां दे रहे हैं। इस बीच सुहाना खान का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट के जरिए सुहाना ने किंग खान पर प्यार लुटाया है।

Suhana Khan Post: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को बीते दिन पहला नेशनल अवॉर्ड मिला। फिल्म जवान के लिए किंग खान को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है। इस खबर से शाहरुख खान के फैंस काफी खुश हैं। सोशल मीडिया पर तमाम लोग किंग खान को ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं। वहीं बॉलीवुड के सितारे भी शाहरुख खान पर प्यार लुटा रहे हैं। इस बीच शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहा है। आइए नजर डालते है इस पोस्ट पर...

srk suhana

pic credit- suhana khan (instagram)

सुहाना खान ने पिता शाहरुख खान पर लुटाया प्यार

एक्ट्रेस सुहाना खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते किंग खान पर प्यार लुटाया है। सुहाना खान ने अपने पिता शाहरुख खान के साथ अपनी बचपन की एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'रात को सोने से पहले आपकी सुनाई कहानियां और बड़े पर्दे पर दिखाई आपकी कहानियां हमेशा दिल को छू लेती हैं। आप जैसा कोई कहानी नहीं सुना सकता। बधाई हो, मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं।' सुहाना के इस पोस्ट पर फैंस समेत बॉलीवुड के स्टार्स रिएक्ट कर रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि शाहरुख खान और विक्रांत मैसी को ‘जवान’ और ‘12वीं फेल’ के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है। वहीं रानी मुखर्जी ने मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता है।

End of Feed