Suhana Khan on Agastya Nanda Ikkis Look: अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के नाती और बॉलीवुड एक्टर अगस्त्य नंदा (Agastya Nanda) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म इक्कीस (Ikkis) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में फिल्म इक्कीस से एक्टर अगस्त्य नंदा का पहला लुक सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। अगस्त्य नंदा के इस लुक को लोग काफी पसंद कर रहे और खूब प्यार लुटा रहे हैं। इन सब के बीच फिल्म इक्कीस से सामने आए अगस्त्य नंदा के लुक पर एक्टर की रूमर्ड गर्लफ्रेंड सुहाना खान (Suhana Khan) ने रिएक्शन दिया है।
Image Source: Suhana Khan Instagram
सुहाना खान ने दिया अगस्त्य नंदा के लुक पर रिएक्शन
एक्टर अगस्त्य नंदा एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। इसकी वजह फिल्म इक्कीस से सामने आया अगस्त्य नंदा का लुक है। जो आते ही सोशल मीडिय पर छा गया है। अगस्त्य नंदा के इस लुक पर अब शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की बेटी सुहाना खान ने भी रिएक्शन दिया है। सुहाना खान ने फिल्म इक्कीस से सामने आए अगस्त्य नंदा के लुक को अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया है। लेकिन सुहाना खान ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए कोई कैप्शन नहीं दिया है। सुहाना ने पोस्ट अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लगाया है। जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। आपको बता दें कि अगस्त्य नंदा की फिल्म इक्कीस इसी साल यानी दिसंबर के महीने में बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है।
अगस्त्य नंदा-सुहाना खान का अफेयर?
सुहाना खान और अगस्त्य नंदा ने फिल्म द आर्चीज (The Archies) में साथ काम किया था। ये फिल्म साल 2023 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। इसके बाद से दोनों से सुहाना खान और अगस्त्य नंदा के अफेयर की खबरें सामने आ रही हैं। दोनों को कई बार साथ में पार्टी करते हुए भी देखा जाता है। सुहाना खान की पोस्ट ने अगस्त्य नंदा संग अफेयर की खबर को और हवा दे दी है। इस पोस्ट के अलावा सुहाना खान अपनी अपकमिंग फिल्म किंग (King) को लेकर भी चर्चा में है। जिसमें वो अपने पापा शाहरुख खान और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के साथ नजर आने वाली हैं।
