Shanaya Kapoor भी नहीं हैं अब सिंगल, इस हैंडसम हंक पर आया सुहाना खान की बेस्ट फ्रेंड का दिल!

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Jan 9, 2023, 01:11 PM IST

Shanaya Kapoor is dating her college sweetheart Karan Kothari?: अभिनेता संजय कपूर और ज्वैलरी डिजाइनर महीप कपूर की बेटी शनाया कपूर ने भले ही अभी फिल्मी करियर की शुरुआत नहीं की है लेकिन वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में आ गई हैं। अनन्या पांडे और सुहाना खान की तरह अब वो भी सिंगल नहीं हैं!!

Shanaya Kapoor dating college Friend?: बॉलीवुड के स्टारकिड्स लगातार अपनी डेटिंग की खबरों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। आर्यन खान, सुहाना खान, सारा अली खान और जान्हवी कपूर के लिंकअप के चर्चे इन दिनों सबसे ज्यादा हैं। अब इस लिस्ट में ताजा नाम सुहाना खान ही बेस्ट फ्रेंड शनाया कपूर का भी जुड़ गया है। जी हां, अभिनेता संजय कपूर और ज्वैलरी डिजाइनर महीप कपूर की बेटी शनाया कपूर ने भले ही अभी फिल्मी करियर की शुरुआत नहीं की है लेकिन वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में आ गई हैं। अनन्या पांडे और सुहाना खान की तरह अब वो भी सिंगल नहीं हैं!!

shanaya kapoor dating news

shanaya kapoor dating news

शनाया कपूर की पर्सनल लाइफ ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में धूम मचा दी है। एक विश्वसनीय सूत्र के अनुसार शनाया 23 साल के मुंबई बेस्ड करण कोठारी के साथ रिश्ते में हैं। रिश्ते की टाइमलाइन तो पता नहीं चल सकी है, लेकिन इतना पता है कि दोनों लॉस एंजिलिस में एक साथ यूनिवर्सिटी में पढ़े हैं। कोठारी, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से नहीं हैं। उननका लॉस एंजिल्स में एक स्टार्टअप है।

End of Feed