SS Rajamouli on Pathaan Trailer: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने बीते दिन अपनी अपकमिंग मूवी पठान का ट्रेलर दर्शकों के सामने पेश किया था, जिसे जबरदस्त रिस्पांस मिला है। फिल्म पठान (Pathaan) में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के साथ जॉन अब्राहम (John Abraham) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) जैसे कलाकार दिखाई देंगे। फिल्म पठान के ट्रेलर ने व्यूज के मामले में कई रिकॉर्ड बनाए हैं, जिनसे लग रहा है कि किंग खान बॉक्स ऑफिस पर वापसी करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। जहां फैंस शाहरुख खान की जमकर तारीफ कर रहे हैं, वहीं भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के बाहुबली डायरेक्टर राजामौली (SS Rajamouli) भी उन्हें सलाम कर रहे हैं। डायरेक्टर राजामौली ने ट्वीट के माध्यम से शाहरुख खान को सपोर्ट किया है और कहा है कि उन्हें पठान का ट्रेलर काफी पसंद आया है।
Pathaan Trailer देख 'बाहुबली' डायरेक्टर SS Rajamouli ने Shah Rukh Khan को किया सलाम, देखें ट्वीट
डायरेक्टर राजामौली ने अपने ट्विटर अकाउंट पर फिल्म पठान की तारीफ करते हुए लिखा है, 'क्या कमाल का ट्रेलर है। ऐसा लग रहा है कि किंग वापस आ गया है। मेरी तरफ से शाहरुख खान आपको खूब सारा प्यार। मैं पठान की पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई देता हूं।' डायरेक्टर राजामौली इस वक्त गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड अटेंड करने के लिए विदेश में हैं। उन्होंने उस इवेंट से वक्त निकालकर फिल्म पठान का ट्रेलर देखा और फिर ये ट्वीट किया। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि राजामौली को फिल्म पठान का ट्रेलर कितना पसंद आया है।
The trailer looks fab👌🏽The King returns!!!Lots of ❤ @iamsrk . All the best to the entire team of Pathaan... t.co/TvtVhTIshk
— ANI (@ANI) Jan 10, 2023
अगर बात करें डायरेक्टर राजामौली की तो उनकी सुपरहिट फिल्म ट्रिपल आर को गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में सम्मानित किया गया है। फिल्म ट्रिपल आर के नाटू-नाटू गाने को गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग का खिताब मिला है। इस गाने पर देश-विदेश के लोगों ने खूब प्यार बरसाया, जिस कारण ज्यूरी इससे मुंह नहीं मोड़ पायी। फिल्म ट्रिपल आर में जूनियर एनटीआर और राम चरण ने मुख्य किरदार निभाए हैं। फिल्म ट्रिपल आर की वजह से इन दोनों कलाकारों को भी विदेश में पहचान मिली है।
