Chaalbaaz Remake: 1989 में आई हिट फिल्म 'चालबाज' आज भी दर्शकों के दिलों में बसी हुई है। दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी ( Sri Devi) की एक ऐसी फिल्म जो आइकॉनिक है। हाल ही में यह चर्चा सामने आई थी कि अब 'चालबाज' का रीमेक बन रहा है। इस फिल्म को के दूसरे पार्ट को लेकर जान्हवी कपूर से बात चल रही है। यह बात केवल चर्चा ही थी जब्तक उनकी पिता ने कुछ नहीं कहा था। अब जान्हवी कपूर के पिता बोनी कपूर ने बताया है कि इस फिल्म को लेकर क्या तैयारियां चल रही है। उन्होंने खुलासा किया कैसे जान्हवी को चालबाज में कास्ट करने के लिए डायरेक्टर की होड़ लग रही है।
Image Source: imdb/ instagram
ई-टाइम्स के साथ अपने लेटेस्ट टॉक में निर्माता बोनी कपूर( Boney Kapoor ) ने बताया कि कई लोग जान्हवी कपूर ( Janhvi Kapoor) के साथ 'चालबाज' में काम करना चाहते हैं। मुझे यह पता नहीं था कि लोग जान्हवी कपूर को कास्ट करने के बारे में प्लान बना रहे हैं। उनका कहना है कि कम से कम तीन डायरेक्टर उनके साथ इस फिल्म का रीमेक बनाना चाहते हैं और चौथा मैं हूं। बोनी कपूर ने यह भी साफ किया कि जान्हवी कपूर ने किसे हां बोली है इसका अभी कोई आइडिया नहीं है।
जान्हवी कपूर के साथ फिल्म बनाएंगें बोनी कपूर
बोनी कपूर ने 'चालबाज' के रीमेक पर बात करते हुए कहा कि इस क्लासिक फिल्म का रीमेक बनाना थोड़ा मुश्किल काम है। फिल्म के ऑरिजन को ध्यान में रहते हुए इसे मॉर्डन बनाना है। हमें इसे बेहतर बनाना होगा और आज की ट्रेंडी फिल्म बनाना होगा। जान्हवी कपूर के पिता का कहना है कि मैंने अभी तक इसके बारे में जान्हवी से कोई बात नहीं की। क्योंकि इस समय बोनी कपूर बाहर हैं।
बताते चले कि जान्हवी कपूर ( Janhvi Kapoor) से पहले इस फिल्म को लेकर श्रद्धा कपूर से बात चल रही थी। जो बाद में बंद हो गई, उसके बाद दीपिका पादुकोण को कास्ट करने के बारे में सोचा गया, लेकिन फिल्म बंद हो गई। अब देखना यह है कि ये फिल्म जान्हवी कपूर के साथ बन पाती है या नहीं।
