हेलमेट और कपड़ों के बिना इस बॉलीवुड एक्टर ने सड़क पर दौड़ाई बाइक, हिमाचल प्रदेश पुलिस लेगी एक्शन

Sonu Sood Violate Traffic Rules: बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसके चलते वो कानूनी पचड़े में फंस गए। बिना हेलमेट और कपड़ों के एक्टर बाइक चलाते हुए नजर आए जिसके चलते हिमाचल प्रदेश पुलिस सोनू के खिलाफ कारवाई करेगी। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढ़िए पूरी खबर।

Sonu Sood Violate Traffic Rules: कोरोना वायरल के दौरान लोगों का मसीहा बने बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद सुर्खियों में रहते हैं। आज एक्टर किसी के पहचान के मोहताज तो बिल्कुल भी ही है। लॉकडाउन के समय और आज भी सोनू सुन जरूरतमंदों की मदद करने के लिए सबसे आगे रहते हैं। लोगों को सोनू की दरियादिली पर हमेशा प्यार आता है। इस बीच सोशल मीडिया पर सोनू का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा जिसके चलते उनपर कानूनी गाज गिरी। सकड़ पर बिना हेलमेट और कपड़ों के सोनू सूद बाइक चलाते हुए नजर आए जिसके खिलाफ अब पुलिस एक्शन लेगी।

Sonu Sood Violate Traffic Rules

फिल्म फतेह की शूटिंग के दौरान सोनू सूद (Sonu Sood) हिमाचल प्रदेश के स्पीति वैली में बाइक चलाते हुए नजर आए लेकिन बिना हेलमेट और शर्ट पहने। पहाड़ों में तेज रफ्तार से बाइक चलाते हुए सोनू का पुराना वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। एक यूजर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए हिमाचल प्रदेश की पुलिस से सख्त कारवाई की मांग उठाई । 2023 के इस वीडियो में सोनू सूद ने ट्रैफिक पुलिस नियमों का उल्लंघन किया। ऐसे में पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए सोशल मीडिया पर ट्वीट पोस्ट किया और मामले की जांच Dysp मुख्यालय को सौंप दिया। इसी के साथ पुलिस ने पर्यटकों से नियमों का पालन करने की भी गुहार लगाई।

End of Feed