बॉलीवुड फिल्मों की इस एक आदत से घबराई हुई थी सोनम बाजवा, पंजाब की जनता से लग रहा था डर

Sonam Bajwa talk about Rejecting Bollywood offers: अभिनेत्री सोनम बाजवा की दीवानियत तो पूरा सोशल मीडिया जानता है। वह जनता के साथ हार्ट टू हार्ट कनेक्ट करती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों के ऑफर रिजेक्ट किए थे। जिसके पीछे की वजह भी उन्होंने बताई।

Sonam Bajwa talk about Rejecting Bollywood offers: अभिनेत्री सोनम बाजवा( Sonam Bajwa) को पंजाबी फिल्मों और म्यूजिक वीडियोज के लिए जाना जाता है। एक्ट्रेस पिछले कुछ सालों से बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने की मेहनत कर रही है। सोनम बाजवा हाल ही में दो बॉलीवुड फिल्मों में नजर आई, जिसमें उन्हें जनता ने खूब पसंद किया। अब सोनम बाजवा ' एक दीवाने की दीवानियत' फिल्म लेकर आ रही है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में काम करने से पहले एक्ट्रेस काफी परेशान थी। अभिनेत्री ने अपने हालिया इंटरव्यू में इसका जिक्र किया। सोनम बाजवा ने बताया कि बॉलीवुड फिल्मों की इस एक वजह से वह कई ऑफर रिजेक्ट कर चुकी थी। सोनम बाजवा ने खुलासा किया कि उनके मम्मी-पापा ने उन्हें हिम्मत दी।

Sonam Bajwa talk about Rejecting Bollywood offers

सोनम बाजवा ने बॉलीवुड इंडस्ट्री के बारे में बात करते हुए कहा कि, "मैं बॉलीवुड इंडस्ट्री जॉइन करने से पहले डरी हुई थी। फिल्मों में किसिंग और इंटीमेट सीन होने की वजह से मुझे डर लगता था, मुझे ये लगता था कि पंजाब की जनता नाराज हो जाएगी, मैं अपने लोगों को निराश नहीं करना चाहती थी"। एक्ट्रेस का कहना है कि बॉलीवुड फिल्मों में किसिंग सीन और इंटीमेट सीन होने की वजह से उन्होंने कई सारे प्रोजेक्ट भी रिजेक्ट कर दिए थे। सोनम बाजवा ने बताया कि उन्होंने कई प्रोजेक्ट इसलिए मना कर दिए थे कि वह किसिंग सीन करने से डर रही थी। यही कारण था कि वह बॉलीवुड में काफी लेट आईं।

End of Feed