अनाराली सूट में सोनाक्षी सिन्हा को देख उड़ीं प्रेग्नेंसी की अफवाह !! पति जहीर इकबाल भी साथ आए नजर

Sonakshi Sinha's Pregnancy Rumours: फेमस डिजाइनर विक्रम फडनीस के फैशन शो इवेंट में बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) अपने पति जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) के पहुंचीं। सोनाक्षी सिन्हा को अनारकली सूट में देखकर लोगों को लग रहा है कि वो प्रेग्नेंट हैं। सोनाक्षी सिन्हा का वीडियो इंटरनेट पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है।

Sonakshi Sinha's Pregnancy Rumours: मशहूर डिजाइनर विक्रम फडनीस ने इंडस्ट्री में 35 साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर विक्रम फडनीस ने शानदार फैशन शो होस्ट किया। इस शो में बॉलीवुड इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अपने पति जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) के साथ डिजाइनर विक्रम फडनीस के शो में पहुंचे। इस दौरान सोनाक्षी सिन्हा को अनारकली सूट में देखा गया। सोनाक्षी सिन्हा हमेशा की तरह ट्रेडिशनल आउटफिट में बेहद प्यारी और खूबसूरत लग रही थीं। इस इवेंट में सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) को अनारकली सूट में देखकर लोगों ने प्रेग्नेंसी की अफवाहों को हवा दे दी है।

Sonakshi Sinha's Pregnancy Rumours

Pic Credit: Instagram/Instantbollywood

सोनाक्षी को लेकर उड़ीं प्रेग्नेंसी की अफवाह

विंटेज इंडिया थीम वाले इस इवेंट में 100 मॉडल्स ने नए अंदाज में पुराने जमाने के आउटफिट्स में रैंप वॉक की। लाल रंग के खूबसूरत फूलों वाले अनारकली सूट में सोनाक्षी सिन्हा ने सभी फैन्स का ध्यान अपनी ओर खींचा। एक्ट्रेस को देखकर लोगों को लग रहा है कि सोनाक्षी सिन्हा प्रेग्नेंट हैं। ये अफवाहें तब उड़ीं जब फैन्स ने सोनाक्षी सिन्हा को रेड कार्पेट पर पति जहीर इकबाल के साथ पोज देते हुए अपने दुपट्टे और हाथ से अपने पेट छुपाते हुए देखा। वहीं दूसरी ओर जहीर इकबाल ने सफेद पैंट के साथ क्लासिक नेवी-ब्लू बंदगला के साथ अपने लुक को पूरा किया। सोनाक्षी सिन्हा के इस वीडियो को देखने के लोगों ने कमेंट करते हुए पूछा, 'लगता है सोनाक्षी सिन्हा प्रेग्नेंट हैं।'

End of Feed