दिवाली पार्टी में सोनाक्षी-अदिति की बॉन्डिंग ने जीता फैंस का दिल, यूजर्स बोले- 'ये होती है दोस्ती...'

बॉलीवुड इंडस्ट्री में इस समय दिवाली पार्टी का आयोजन चल रहा है। लाइफस्टाइल ऐशिया ने दिवाली पार्टी रखी थी। इस पार्टी में बॉलीवुड के तमाम सितारों शामिल हुए थे। पार्टी में सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी की बॉन्डिंग ने फैंस का दिल जीत लिया है। दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बॉलीवुड इंडस्ट्री में इन दिनों दिवाली पार्टी का क्रेज छाया हुआ है। सेलेब्स की दिवाली पार्टी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। लाइफस्टाइल ऐशिया ने बॉलीवुड पार्टी होस्ट की। इस पार्टी में सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha),अदिति राव हैदरी, सिद्धार्थ, जहीर इकबाल, नुसरत भरूचा, सिद्धांत चतुर्वेदी, सनी लियोनी, शरवरी वाघ, अंशुला कपूर, अलाया एफ, अभय वर्मा, जैस्मिन भसीन, रोहित शरफ समेत तमाम सितारों ने शिरकत की। पार्टी में अदिति और सोनाक्षी के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिली। दोनों का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ये भी पढ़ें- सीमा सजेदह ने की सलमान की तारीफ, बोलीं- मलाइका के पिता के मौत के बाद चट्टान की तरह साथ खड़ा दिखा खान परिवार

sonakshi

Sonakshi Zaheer Aditi and Siddharth (credit Pic: instagram)

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सिद्धार्थ और अदिति राव हैदरी साथ में पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। तभी सोनाक्षी और जहीर दोनों दौड़ते हुए उनके साथ फोटो क्लिक करवाते हैं। इसके बाद चारों सितारे साथ में कैमरा में पोज देते नजर आए।

End of Feed