ननद की शादी में पहुंची सोनाक्षी सिन्हा, पति जहीर इकबाल संग पोज दे-देकर ली सेल्फी

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति जहीर इकबाल हमेशा चर्चा में बने हुए रहते हैं। हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा अपने पति जहीर इकबाल के साथ अपनी ननद की शादी में नजर आई, जिसकी तस्वीरे अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन फोटो में एक्ट्रेस अपनी ननद और पति के साथ फोटो लेती हुई दिखाई दे रही हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति जहीर इकबाल हमेशा चर्चा में बने हुए रहते हैं। ये जोड़ी बॉलीवुड के बेस्ट कपल में से भी एक है। सोनाक्षी अक्सर अपने पति के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करती हुई नजर आती हैं, जिसकी तस्वीरें और वीडियो एक्ट्रेस समय-समय पर शेयर करती रहती हैं।हाल ही में सोनाक्षी अपने पति जहीर के साथ अपनी ननद की शादी में नजर आई, जिसकी तस्वीरे अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

Sonakshi Sinha

Sonakshi Sinha

हाल ही में जहीर इकबाल ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी बहन की शादी की कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। कपल इस शादी में काफी मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा जहीर के साथ सेल्फी लेती हुई नजर आ रही हैं। इस खास दिन के लिए एक्ट्रेस ने रेड कलर का सूट कैरी किया था। वहीं उनके पति ट्विनिंग करते हुए सफेद और लाल शर्ट में नजर आ रहे हैं। अब ये फोटो जमकर वायरल हो रही है।

End of Feed