रात में स्विमिंग करने से सोनाक्षी सिन्हा को लगता है डर, वजह जानकर होगी हैरानी

Sonakshi Sinha doesn't swim at Night: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'निकिता रॉय' के प्रमोशन में लगी हुई हैं। हाल ही में दिए इंटरव्यू के दौरान सोनाक्षी सिन्हा ने खुलासा करते हुए बताया है कि वो रात में स्विमिंग क्यों नहीं करती हैं।

Sonakshi Sinha doesn't swim at Night: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा कई वजह से चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान सोनाक्षी सिन्हा ने खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें रात में लाइट्स बंद करके अकेले सोने में बहुत डर लगता है। सोनाक्षी सिन्हा ने यह भी कहा कि वो रात में स्विमिंग के लिए भी नहीं जाती हैं। तो चलिए जानते हैं आखिर सोनाक्षी सिन्हा रात में स्विमिंग करने से क्यों डरती हैं। ईटाइम्स से बात करते हुए सोनाक्षी सिन्हा ने बताया कि जब उन्होंने बचपन में राहुल रॉय और पूजा भट्ट की कल्ट हॉरर थ्रिलर 'जुनून' देखी तो वो बहुत डर गई थीं। 'जुनून' देखने का अक्सर सोनाक्षी सिन्हा पर काफी पड़ा था।

Sonakshi Sinha

सोनाक्षी सिन्हा ने कहा, 'एक फिल्म है जिसने मुझे डरा दिया था वो है जुनून। यही वजह है कि मैं आज तक रात को स्विमिंग पूल में नहीं जाती हूं।' इस मूवी एक सीन था जब एक इंसान टाइगर बन जाता है वो स्विमिंग पूल में आ जाता है। सोनाक्षी सिन्हा ने आगे बताया, 'मैं बचपन में सेंटॉर होटल में स्विमिंग करने गई थी। यह वही होटल था जहां जुनून की शूटिंग हुई थी।'

End of Feed