सोनाक्षी सिन्हा ने पति जहीर के बिना ही मनाई शादी के बाद की पहली होली, लोगों ने पूछा जीजू कहा हैं तो ये मिला जवाब

Sonakshi Sinha Reveal where is Zaheer Iqbal: सोनाक्षी सिन्हा ने जहीर इकबाल के बिना ही होली मनाई। शादी के बाद कपल की ये पहली होली है। जैसे ही सोनाक्षी को अकेले देखा लोगों ने सवाल करने शुरू कर दिए कि आपके पति जहीर इकबाल कहां हैं। आइए बताते हैं सोना ने क्या कहा

Sonakshi Sinha Reveal where is Zaheer Iqbal: अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा( Sonakshi Sinha) ने हाल ही में जहीर इकबाल( Zaheer Iqbal) से शादी की थी। शादी के बाद एक्ट्रेस की ये पहली होली थी। इस बार की होली उन्होंने अकेले ही मनाई और खूब सारी तस्वीरें भी शेयर की। होली के दिन हाथों में गुलाल लेकर सोनाक्षी सिन्हा ने खूब सारी फोटो क्लिक की और इंस्टाग्राम पर पोस्ट की। जैसे ही सोनाक्षी को अकेले देखा लोगों ने सवाल करने शुरू कर दिए कि आपके पति जहीर इकबाल कहां हैं।

Sonakshi Sinha Reveal where is Zaheer Iqbal

सोनाक्षी सिन्हा( Sonakshi Sinha) ने जैसे ही कल जटाधारा के सेट से होली की तस्वीरें शेयर की, वह अपलोड होते ही वायरल हो गई। अभिनेत्री ने फैंस को होली की शुभकामनाएं देते हुए पोस्ट किया था। जैसे ही लोगों ने पूछना शुरू किया कि जीजू जहीर इकबाल कहां हैं, तभी सोनाक्षी ने पोस्ट को एडिट करते हुए कहा कि रीलैक्स करो जहीर मुंबई में है और मैं शूट पर हूं, दिमाग पर थोड़ा ठंडा पानी डालो।

End of Feed