सलमान और फरहान खान पर भड़कीं सोना मोहपात्रा, बोलीं- साजिद खान की इमेज को साफ करने में लगे हैं भाईजान

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 13, 2022, 09:26 PM IST

sona Mohpatra slam salman khan: साजिद खान को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। साजिद खान के बिग बॉस में आने से सोना मोहपात्रा काफी नाराज है। सिंगर ने सोशल मीडिया पर सलमान खान पर निशाना साधा है।

sona Mohpatra slam salman khan: सलमान खान (Salman Khan) का शो बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) शुरू हो चुका है। टीवी के सबसे चर्चित शो को दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं। इस बार का बिग बॉस पिछले सीजन से काफी हट कर रहा है। शो में टीवी के कई पॉपुलर चेहर नजर आ रहे हैं। शो के कंटेस्टेंट साजिद खान को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। शो में साजिद की एंट्री से कई सेलेब्स खुश नहीं है। साजिद खान पर साल 2017 में मी-टू कैंपेन के दौरान कई गंभीर आरोप लगाए गए थे। इस कैंपेन के बाद से साजिद खान कैमरे के सामने नजर नहीं आए थे।साजिद के बिग बॉस में आने से सिंगर सोना मोहपात्रा काफी भड़की गई है। सोना अपनी बातों को बेबाक अंदाज से रखने के लिए जानी जाती हैं। सोना फिल्म मेकर साजिद खान के बिग बॉस में आने से काफी भड़की है, क्योंकि वो मी- टू मूवमेंट के मुख्य आरोपी है।

sona mohapatra and salman khan

sona mohapatra and salman khan (Image : Instagram)

सिंगर ने ट्वीट कर लिखा, कितने समय से अपनी टॉक्सिक मैस्क्युलेनिटी को बीइंग ह्यूमन की आड़ में साफ कर रहे हैं और यही भाईचारा वो साजिद खान के लिए कर रहे हैं। उन्हें घड़िया गिफ्ट करना, फूड ट्रक या सर्जरी करवाना ये सब वर्च्यू सिग्नलिंग की हिस्सा है। वर्च्यू सिग्नलिंग का मतलब होता है अपनी इमेज को अच्छा करने के लिए पब्लिक में ऐसी चीजें करते हैं।

End of Feed