Sona Mohapatra Speak on Salman Khan Song: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस (Maatrubhumi: May War Rest in Peace) को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म का नया गाना ‘तेरी सेक्सी ब्यूटी’ (Teri Sexy Beauty) रिलीज हुआ है, जिसमें सलमान के साथ चित्रांगदा सिंह (Chitrangda Singh) नजर आ रही हैं। गाने को लेकर सोशल मीडिया पर रिएक्शन आ रहे हैं। इसी बीच सिंगर सोना मोहापात्रा (Sona Mohapatra) ने भी इस गाने पर अपनी राय रखी है। उनका कमेंट सलमान के साथ पहले हुए विवाद की वजह से भी ध्यान खींच रहा है। तो चलिए जानते हैं कि सोना मोहापात्रा ने क्या बोला है।
'सलमान से पंगा नहीं लिया होता तो...', सोना मोहापात्रा ने एक्टर के नए गाने पर उड़ाया मजाक, करियर को लेकर कही ये बात (Image Source: Reddit/ IMDb)
Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-'भगवान राम हर भारतीय के खून में हैं', 'रामायण' पर भी बोले Javed Akhtar
सोना मोहापात्रा ने उड़ाया सलमान खान का मजाक
एक्टर सलमान खान एक बार फिर से खबरों में हैं। इसकी वजह सोना मोहापात्रा का अभी हाल ही में शेयर किया एक वीडियो है। सोना मोहापात्रा इस वीडियो में सलमान खान का मजाक बनाती नजर आ रही हैं। सोना ने अपने सोशल मीडिया वीडियो में कहा कि सलमान के इस नए गाने को देखकर उन्हें उन लोगों की बातें याद आ गईं, जो सालों से उन्हें ये कहकर अफसोस जताते रहे हैं कि अगर उन्होंने सलमान खान से पंगा नहीं लिया होता, तो बॉलीवुड में उनका करियर कहीं और होता। इस पर तंज कसते हुए उन्होंने पूछा, 'क्या यही आर्टिस्टिक दुनिया है, जिसे मैंने मिस कर दिया? क्या मुझे यही करना चाहिए था? अगर मैं ऐसे 10 और गाने गा लेती, तो मेरी जिंदगी सफल हो जाती?'
Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Sunny Deol की मूवी Suryaa के मेकर्स को राजस्थान हाई कोर्ट ने दिया झटका, बदल गई रिलीज डेट
सोना महापात्रा ने पुराने विवाद को फिर किया याद
सिंगर सोना महापात्रा ने 2016 में सलमान खान की सार्वजनिक तौर पर आलोचना करने के मामले को भी याद किया। दरअसल, उस समय सलमान ने एक फिल्म की शूटिंग के दौरान होने वाली शारीरिक थकान की तुलना एक ऐसी महिला के अनुभव से की थी, जिसके साथ एक दर्दनाक घटना हुई थी। सलमान के इस बयान को लेकर काफी विवाद हुआ था। सोना ने बताया कि उनकी इस आलोचना के बाद उन्हें लंबे समय तक ऑनलाइन परेशान किया गया। उन्हें धमकियां मिलीं, उनकी अश्लील और आपत्तिजनक तस्वीरें मॉर्फ करके शेयर की गईं और उनके परिवार को भी गंदे मैसेज भेजे गए। इसके बाद 2019 में भी सोना ने सलमान की आलोचना की थी। उस समय उन्होंने प्रियंका चोपड़ा के सलमान की फिल्म छोड़कर शादी को प्रायोरिटी देने के फैसले पर दिए गए उनके बयान को लेकर निशाना साधा था। सोना ने कैटरीना कैफ को लेकर सलमान की कथित नाराजगी का भी जिक्र किया। सलमान की सार्वजनिक छवि पर एक बार फिर तंज कसते हुए सोना ने कहा, 'हां, हां, शर्ट उतारकर खुद को हीरो की तरह पेश करना और अपने हीरो बनने की सनक को पूरा करना फिलहाल मुझे बिल्कुल अफेक्ट नहीं कर रहा है।' सोना महापात्रा के रिएक्शन पर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरू बताएं।
