Mrunal Thakur in Son of Sardaar 2: बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्म 'सन ऑफ सरदार' साल 2012 में रिलीज हुई थी। फिल्म क्रिटिक्स और दर्शकों की ओर से 'सन ऑफ सरदार' को शानदार रिव्यू मिले थे। 'सन ऑफ सरदार' की सफलता के सालों बाद अब मेकर्स इसके दूसरे पार्ट यानी 'सन ऑफ सरदार 2' (Son of Sardaar 2) बनाने की तैयारी में लगे हुए हैं। एक तरफ फिल्म के पहले पार्ट में अजय देवगन के साथ लीड हीरोइन के तौर पर सोनाक्षी सिन्हा नजर आई थीं। वहीं रिपोर्ट्स सामने आई हैं कि 'सन ऑफ सरदार' के सीक्वल से मेकर्स ने सोनाक्षी सिन्हा का पत्ता काट दिया है।
बॉलीवुड से सामने आ रही जानकारी पर भरोसा किया जाए तो अजय देवगन की फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' की कास्टिंग मेकर्स ने शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मृणाल ठाकुर को अजय देवगन के अपोजिट लीड रोल में देखा जाएगा। 'सन ऑफ सरदार 2' में मृणाल ठाकुर ने सोनाक्षी सिन्हा को रिप्लेस कर दिया है। मेकर्स को लगता है कि नई स्क्रिप्ट की डिमांड के अनुसार सोनाक्षी सिन्हा फिल्म में फिट साबित नहीं हो रही हैं।
'सन ऑफ सरदार 2' में हुई मृणाल ठाकुर की एंट्री पर अभी तक मेकर्स ने ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की। बता दें इस समय फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। मेकर्स आने वाले कुछ महीनों में ही फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगे। रिपोर्ट्स की मानें पहले पार्ट की तुलना में 'सन ऑफ सरदार 2' में हटकर एक्शन सीन्स और भरपूर कॉमेडी होगी। बता दें फिल्म में बतौर विलेन के रोल के लिए सनी देओल भी नजर आ सकते हैं।
