LIVESon of Sardaar 2 Vs Dhadak 2 Box Office Collection Day 1 Live: 'धड़क 2' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कमाए ₹3.35Cr, 'सन ऑफ सरदार 2' ने किया ₹6.75 Cr का कलेक्शन
Son of Sardaar 2 Vs Dhadak 2: फिल्म सन ऑफ सरदार 2 (Son of Sardaar 2) और फिल्म धड़क 2 (Dhadak 2) आज यानी 1 अगस्त को रिलीज हुई हैं। अजय देवगन (Ajay Devgn) की कॉमेडी सीक्वल और सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi)-तृप्ति डिमरी (Triptii Dimri) की रोमांटिक ड्रामा के बीच बॉक्स ऑफिस पर टक्कर है। तो चलिए जानते हैं दोनों फिल्मों को लेकर क्या अपडेट सामने आ रहे हैं।

Son of Sardaar 2 Vs Dhadak 2 Box Office Collection Day 1 Live: 'धड़क 2' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कमाए ₹3.35Cr, 'सन ऑफ सरदार 2' ने किया ₹6.75 Cr का कलेक्शन
Son of Sardaar 2 Vs Dhadak 2: 1 अगस्त को बॉलीवुड में दो बड़ी फिल्में सन ऑफ सरदार 2 (Son of Sardaar 2) और धड़क 2 (Dhadak 2) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं, जिससे बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है। फिल्म सन ऑफ सरदार 2, अजय देवगन (Ajay Devgn) और मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) की कॉमेडी सीक्वल है, जो 2012 की सन ऑफ सरदार (Son of Sardaar) की कहानी को आगे बढ़ाती है। विजय कुमार अरोड़ा (Vijay Kumar Arora) के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में रवि किशन (Ravi Kishan), संजय मिश्रा (Sanjay Mishra) और नीरू बाजवा (Neeru Bajwa) भी अहम रोल में हैं। दूसरी तरफ, धड़क 2 में सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) और तृप्ति डिमरी (Triptii Dimri) की रोमांटिक जोड़ी है, जो धर्मा प्रोडक्शंस (Dharma Productions) के बैनर तले बनी है। अब देखना होगा दोनों फिल्मों में से कौन सी मूवी बॉक्स ऑफिस पर और लोगों के दिलों पर छा पाती है।
'धड़क 2' का पहले दिन रहा इतना कलेक्शन
Sacnilk की खबर के अनुसार फिल्म 'धड़क 2' का पहले दिन का कलेक्शन 3.35 करोड़ रुपये रहा।
'सन ऑफ सरदार 2' की पहले दिन कमाई
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक अजय देवगन की फिल्म सन ऑफ सरदार 2 ने पहले दिन 6.75 करोड़ रुपये कमाए।
सुनील शेट्टी ने किया 'सन ऑफ सरदार 2' का रिव्यू
Dhadak 2 OTT Release: 'धड़क 2' इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज
फिल्म धड़क 2 को बड़े पर्दे से उतरने के बाद आप ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख पाएंगे।
OTT Release: इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगी 'सन ऑफ सरदार 2'
फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' बड़े पर्दे के बाद नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है।
Dhadak 2 vs Son Of Sardaar 2 Movie Review And Release Live Updates: विंदू दारा सिंह ने किया सन ऑफ 'सरदार 2 का रिव्यू'
एक्टर विंदू दारा सिंह ने हाल ही में फिल्म सन ऑफ सरदार 2 का रिव्यू किया है। विंदू दारा सिंह ने फिल्म को जस्ट टू गुड बताया है।
'सैयारा' से होगी टक्कर
फिल्म सन ऑफ सरदार 2 और धड़क 2 की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर मूवी सैयारा से होने वाली है।
'धड़क 2' की होगी इतनी कमाई
फिल्म धड़क 2 पहले दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 3-4 करोड़ रुपये के बीच रहने वाला है।
सन ऑफ सरदार 2 का पहले दिन होगा इतना कलेक्शन
अजय देवगन की फिल्म सन ऑफ सरदार 2 का पहले दिन 6 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करने वाली है।
'धड़क 2' की सेल हुई इतनी टिकट
तृप्ति डिमरी की लीड रोल वाली फिल्म धड़क 2 की 18000 टिकट बिक पाई हैं।
'सन ऑफ सरदार 2' ने एडवांस बुकिंग में मचाया धमाल
अजय देवगन की फिल्म सन ऑफ सरदार 2 ने एडवांस बुकिंग में जमकर कमाई की है। फिल्म की 28000 टिकट सेल हुई हैं।