Son Of Sardaar 2: काजोल ने अजय देवगन के फिंगर स्टेप का उड़ाया मजाक, कहा- 'वो सबसे स्मार्ट डांसर...'

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 11, 2025, 10:55 AM IST

Kajol on Ajay Devgn Dance: एक्ट्रेस काजोल (Kajol) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियों में काजोल अपने पति अजय देवगन (Ajay Devgn) के डांस का मजाक उड़ाती नजर आ रही हैं। काजोल ने इंटरव्यू के दौरान अजय देवगन के डांस को लेकर ये बात कही।

Kajol on Ajay Devgn Dance: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल (Kajol) अपनी फिल्मों के साथ-साथ बेबाक अंदाज के चलते भी चर्चा में बनी रहती हैं। काजोल के कई बयान सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। अभी कुछ समय पहले काजोल ने अपनी बेटी न्यासा देवगन (Nysa Devgn) के बॉलीवुड डेब्यू पर चुप्पी तोड़ी थी। अब इन सब के बाद काजोल अपने नए इंटरव्यू में पति अजय देवगन (Ajay Devgn) को ट्रोल करती नजर आईं। काजोल ने ये ट्रोलिंग अजय देवगन के डांस को लेकर की है। काजोल का नया इंटरव्यू खूब वायरल हो रहा है। तो चलिए जानते हैं काजोल ने किस अंदाज में अजय देवगन की डांस का मजाक उड़ाया है।

Kajol on Ajay Devgn Dance Son Of Sardaar 2

Image Source: Son Of Sardaar 2 Movie

काजोल ने उड़ाया अजय देवगन के डांस का मजाक

काजोल एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। काजोल ने अभी हाल ही में Miss Malini को दिए इंटरव्यू में फिल्म सन ऑफ सरदार 2 (Son Of Sardaar 2) के गाने 'पहला तू' में अजय देवगन के फिंगर स्टेप पर रिएक्ट करते हुए कहा कि 'मुझे लगता है अजय देवगन हमारे फिल्म इंडस्ट्री के बेस्ट डांसर हैं। क्योंकि वो अब इकलौते इंसान हैं जो अपनी उंगलियों से डांस कर लेते हैं।' उन्होंने पुराने समय को याद करते हुए कहा, 'पहले होता था कि एक्टर म्यूजिक के बीट पर चलते थे और उसी हिसाब से म्यूजिक बनता था। लेकिन अब अजय बस उंगलियों से गिनती करते हैं एक, दो, तीन, चार। मुझे लगता है वो इंडस्ट्री के सबसे स्मार्ट डांसर हैं।'

End of Feed