Somy Ali on Salman-Aishwarya Relationship: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन के चीजें ठीक नहीं चल रही है। ऐसे में लोग सोशल मीडिया पर ये दावा कर रहे हैं कि दोनों तलाक भी ले सकते हैं। हालांकि अभी तक अभिषेक और ऐश्वर्या ने इस विषय पर कोई चुप्पी नहीं तोड़ी है। बता दें कि ऐश्वर्या राय शुरू से ही अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रही हैं। इस बीच 'जूम टीवी' ने सलमान खान की एक्स और एक्ट्रेस सोमी अली से खास बातचीत की है। इस दौरान सोमी अली ने सलमान और ऐश्वर्या के रिश्ते के बारे में कई खुलासे किए हैं।
सोमी अली ने सालों बाद बताया सच
एक्ट्रेस सोमी अली ने जूम टीवी को दिए इंटरव्यू में बताया कि सलमान खान और ऐश्वर्या राय की लव स्टोरी कैसे शुरू हुई थी। एक्ट्रेस ने ये भी खुलासा किया है कि सलमान, ऐश्वर्या के चक्कर में उन्हें इग्नोर करने लगे थे। सोमी ने कहा, 'जब सलमान हम दिल दे चुके सनम के सेट पर थे तब मैंने उनके फोन किया था लेकिन सलमान ने फोन नहीं उठाया। फिर मैंने संजल लीला भंसाली को कॉल किया। उन्होंने कहा कि सलमान अभी शूट कर रहे इसलिए वो बात नहीं कर सकते। तो मैंने कहा अगर वह एक शॉट में है, तो आप इसे डायरेक्ट क्यों नहीं कर रहे। मेरी ये बात सुनकर संजय कुछ बोल नहीं पाए।'
