सीमा सजेदह ने की सलमान की तारीफ, बोलीं- मलाइका के पिता के मौत के बाद चट्टान की तरह साथ खड़ा दिखा खान परिवार

सोहेल खान (Sohail Khan) की एक्स वाइफ सीमा सजदेह (Seema Sajdeh) ने सलमान खान (Salman Khan) और उनके परिवार की तारीफ की है। एक्ट्रेस ने कहा कि मलाइका अरोड़ा के पिता के निधन के बाद सलमान और उनका परिवार चट्टान की तरह खड़ा रहा। यही बात तो आपको परिवार बनाती है।

सोहेल खान (Sohail Khan) की एक्स वाइफ सीमा सजदेह (Seema Sajdeh) इन दिनों अपनी अपकमिंग वेब सीरीज 'फैबुलस लाइव्स वर्सेस बॉलीवुड वाइव्स सीजन 3' को लेकर चर्चा में हैं। सीरीज के पिछले दोनों सीजन को लोगों ने खूब पसंद किया है। सीमा ने सलमान खान के छोटे भाई से शादी की थी। उन्होंने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में कहा, मलाइका के पिता के निधन के बाद सलमान खान और उनके परिवार चट्टान की तरह उनके साथ खड़ा रहा। मलाइका के पिता की मौत की खबर मिलते ही सबसे पहले उनके एक्स हसबैंड अरबाज खान पहुंचे थे। ये भी पढ़ें- Bhool Bhulaiyaa 3 Vs Singham Again Overseas Advance Booking: अजय देवगन की फिल्म ने 'भूल भुलैया 3' को छोड़ा पीछे, जानें कमाई

seema

Seema Sajdeh, Salman Khan (credit Pic: instagram)

मुश्किल समय में हमेशा खड़ा रहा सलमान का परिवार

अपने बिजी शेड्यूल के बीच सलमान मलाइका के घर पहुंचे थे। सलमान और उनका परिवार हमेशा मुश्किल समय में मेरे और मलाइका के साथ खड़ा रहा है। सीमा ने कहा, मैं ये सब देखकर बहुत प्रभावित हुई थी। जब भी कभी भी मुसीबत या परेशानी आती है तो वो चट्टान की तरह हैं। मुझे लगता है यही चीज आपकी फैमिली में होनी चाहिए।

End of Feed