Sitaare Zameen Par: आमिर खान (Aamir Khan) इन दिनों अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के अलावा अपनी फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ (Sitaare Zameen Par) को लेकर लोगों के बीच सुर्खियां बटोर रहे हैं। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। अब इस फिल्म को लेकर नया अपडेट आया है। इस अपडेट को सुनकर आपको भी काफी खुशी होगी। आइए जानते हैं कि आमिर खान ने इस फिल्म के कास्ट के बारे में क्या जानकारी दिए हैं।
Sitaare Zameen Par
हाल ही में एक इवेंट के दौरान आमिर ने फिल्म से जुड़े किरदारों के बारे में जानकारी दी है। एक्टर ने बताया है कि फिल्म में 1, 2 नहीं बल्कि कुल 10 मेन किरदार होने वाले हैं। अब इस खबर को सुनकर फैंस के बीच काफी ज्यादा एक्साइटमेंट बढ़ गई है। एक्टर ने बताया कि ‘सितारे जमीन पर’ में जो मेन किरदार हैं, उनमें से कुछ डाउन सिंड्रोम हैं तो कुछ ऑटिस्टिक हैं।
दिव्यांगों द्वारा निभाया जाएगा किरदार
आमिर खान (Aamir Khan) की फिल्म तारे जमीन पर साल 2007 में रिलीज हुई है। इस फिल्म को लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया था। एक्टर ने बताया कि फिल्म में कुछ मेन किरदारों को दिव्यांगों द्वारा भी निभाया जाएगा। मेकर्स ने अभी तक रिलीज की तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन 'सितारे ज़मीन पर' 20 जून को रिलीज होने वाली है। फैंस इस दिन का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं।
कब रिलीज होगा ट्रेलर
फिल्म में आमिर खान के साथ जेनेलिया देशमुख भी नजर आने वाली हैं। जिस दिन फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो रहा है उस दिन सिनेमाघरों में अजय देवगन की फिल्म रेड 2 रिलीज हो रही है। बता दें इस फिल्म का ट्रेलर 1 मई को रिलीज हो रहा है। इस फिल्म में रितेश देशमुख भी शामिल हैं।
