Genelia D'Souza in Sitaare Zameen Par: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के फ्लॉप होने के बाद एक बार फिर अपने कमबैक के लिए बेकारार हैं। काफी लंबे समय से खबरें आ रही थीं कि आमिर खान की नेक्स्ट स्पेनिश फिल्म 'चैंपियंस' का ऑफिशियल हिंदी रीमेक होगा, जिसे आरएस प्रसन्ना डायरेक्ट करेंगे। बता दें इस फिल्म का निर्माताओं ने टाइटल 'सितारे जमीन पर' (Sitaare Zameen Par) रखा है। मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दवा किया गया है कि फिल्म की शूटिंग अगले साल जनवरी से शुरू कर दी जाएगी। इतना ही नहीं ये फिल्म साल 2024 में क्रिसमस के खास मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। आमिर खान स्टारर को लेकर ताजा अपडेट यह भी है कि फिल्म के लिए अब लीड हीरोइन को मेकर्स ने चुन लिया है।
पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार आमिर खान की नई फिल्म 'सितारे जमीन पर' के लिए मेकर्स ने रितेश देशमुख की पत्नी और बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा (Genelia D'Souza) का नाम फाइनल किया है। निर्माताओं को यकीन है कि आमिर खान की नेक्स्ट में जेनेलिया एकदम फिट बैठती हैं। बता दें जेनेलिया और आमिर खान इस पहले फिल्म 'जाने तू या जाने ना' में एक साथ काम कर चुके हैं। इस जोड़ी को एक बार फिर साथ में देखने के लिए फैन्स भी बेताब हैं। फिल्म 'जाने तू या जाने ना' को आमिर खान ने प्रोड्यूस किया था।
वर्कफ्रंट की बात करें तो आमिर खान की आखिरी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' बॉक्स ऑफिस पर खास कमाई नहीं कर पाई थी। फिल्म में आमिर खान के साथ लीड रोल में करीना कपूर नजर आई थीं
