आमिर खान की 'सितारे जमीं पर' इस दिन देगी बड़े पर्दे पर दस्तक, अपने किरदार को लेकर मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने कही ये बात

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 27, 2025, 07:24 AM IST

Sitaare Zameen Par Release Date: बॉलीवुड स्टार आमिर खान (Aamir Khan) ने अपनी अपकमिंग फिल्म सितारे जमीन पर (Sitaare Zameen Par) को लेकर अभी हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान आमिर खान फिल्म सितारे जमीन पर की रिलीज डेट और कहानी को लेकर बात करते नजर आए।

Sitaare Zameen Par Release Date: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) की मोस्ट अवेटेड फिल्म सितारे जमीन पर (Sitaare Zameen Par) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। आमिर खान की इस फिल्म को लेकर एक बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। कुछ दिनों पहले आमिर खान ने फिल्म सितारे जमीन पर की कहानी को लेकर बात की थी, साथ ही साथ एक्टर ने अपने किरदार को लेकर भी खुलासा किया था। अब इन सब के बाद आमिर खान ने फिल्म सितारे जमीन पर को लेकर एक नया इंटरव्यू दिया है, इस बार एक्टर फिल्म की रिलीज डेट और बाकी अपडेट को लेकर बात करते नजर आए।

Aamir Khan sitare zameen par release date

कब रिलीज होगी 'सितारे जमीन पर'

आमिर खान, जेनेलिया देशमुख (Genelia Deshmukh) और दर्शील सफारी (Darsheel Safary) की फिल्म सितारे जमीन पर एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई है। आमिर खान ने अभी हाल ही में पिंकविला को दिए इंटरव्यू के दौरान फिल्म सितारे जमीन पर को लेकर बात की है। आमिर ने खुलासा किया कि ये फिल्म मेंटल हेल्थ जैसे गंभीर मुद्दे को छूती है, लेकिन इसे हल्के-फुल्के और मजेदार अंदाज में पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा, 'मेरी अगली फिल्म सितारे जमीन पर आ रही है, 20 जून को रिलीज करने का प्लान है और... ये फिल्म बड़े स्तर पर मेंटल हेल्थ से जुड़ी है। जब आप मेरा किरदार देखेंगे, तब समझ आएगा मैं क्या कह रहा हूं।' फिल्म की रिलीज डेट सामने आने के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं।

End of Feed