Singham Again Movie Review: धाकड़ डायलॉग्स और सीटीमार एक्शन ने अजय देवगन-रोहित शेट्टी की मूवी को बनाया ब्लॉकबस्टर

Singham Again Movie Review: दीवाली 2024 पर अजय देवगन (Ajay Devgn) और रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) सिंघम अगेन (Singham Again) जैसी मल्टीस्टारर एक्शन एंटरटेनर लेकर आ रहे हैं, जिसमें इंडस्ट्री के कई सारे हीरोज कैमियो करते दिखाई देंगे। फिल्म में अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) विलेन का किरदार प्ले करते दिखेंगे, जिनके लुक को लेकर काफी बातें हो रही हैं। आइए आपको बताते हैं कि रोहित शेट्टी द्वारा डायरेक्टेड सिंघम अगेन (Singham Again Review in Hindi) कैसी है...

Singham Again Review: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े एक्शन डायरेक्टर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) अपने करियर की सबसे बड़ी एक्शन एंटरटेनर लेकर दीवाली 2024 पर थिएटर्स में आएंगे। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है क्योंकि फिल्म में अजय देवगन (Ajay Devgn), अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor), करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) जैसे कलाकार मुख्य किरदारों में दिखाई देंगे और इनके साथ-साथ अक्षय कुमार (Akshay Kumar), टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff), रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) जैसे कलाकार जबरदस्त कैमियोज करते नजर आएंगे। फिल्म सिंघम अगेन (Singham Again Review in Hindi) को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है, जिस कारण हर कोई जानना चाहता है कि रोहित शेट्टी की ये मल्टीस्टारर कैसी है? (इसे भी पढ़ें: Singham Again First Review: जबरदस्त मसाला एंटरटेनर है अजय देवगन की मूवी, डायलॉग्स करेंगे थोड़ा निराश)

सिंघम अगेन मूवी रिव्यू

सिंघम अगेन मूवी रिव्यू

बॉलीवुड इंडस्ट्री में सालों से एक्टिव कमाल आर खान ने एक ट्वीट के जरिए बताया है कि रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन (Singham Again Review) से दर्शकों को जैसी उम्मीदें हैं, इस फिल्म में वो साले मसाले हैं। कमाल आर खान के ट्वीट के अनुसार रोहित शेट्टी और अजय देवगन इस दीवाली थिएटर्स में धमाका करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। केआरके (KRK Singham Again Review) ने अपने ट्वीट में लिखा है, 'कुछ लोगों ने रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन देख ली है। उनके अनुसार ये एक धमाकेदार मूवी है। यह फिल्म बॉलीवुड के पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ने का दम रखती है।' (इसे भी पढ़ें: Singham Again: रोहित शेट्टी की पुलिस फौज में हुई 'चुलबुल पांडे' की भर्ती, अक्षय कुमार ने इशारों में किया कन्फर्म)

End of Feed