बॉलीवुड

'चक दे! इंडिया' के फैक्ट्स को बदलने का Annu Kapoor ने Shah Rukh Khan पर साधा निशाना, बोले 'वो मुस्लिम को एक...'

Annu Kapoor alleges Shah Rukh Khan: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता अन्नू कपूर (Annu Kapoor) अपने बयानों को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म 'चक दे! इंडिया' के मेकर्स पर फैक्ट बदलने का आरोप लगाया है। यहां जानिए क्या है पूरा मामला...

Image

Annu Kapoor on Shah Rukh Khan

Annu Kapoor alleges Shah Rukh Khan: साल 2007 में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म 'चक दे! इंडिया' (Chak De! India) रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने शाहरुख खान ने भारतीय महिला राष्ट्रीय हॉकी टीम के कोच कबीर खान का रोल अदा किया था। लगभग 17 सालों के बाद अब दिग्गज अभिनेता अन्नू कपूर (Annu Kapoor) के एक बयान ने विवाद पैदा कर दिया है। उन्होंने बताया कि शाहरुख खान के किरदार को जानबूझकर मुस्लिम दिखाया गया था। ऐसा इसलिए किया गया था कि क्योंकि मेकर्स फिल्म की कहानी में कम्युनल एंगल फिट करना चाहते थे। अन्नू कपूर के इस बयान ने एक बार फिर खलबली मचा दी है।

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए अन्नू कपूर ने 'चक दे! इंडिया' की आलोचना की है। उन्होंने बताया कि फिल्म में लीड करैक्टर की पहचान को बदला गया। यह मूवी कोच मीर रंजन नेगी से प्रेरित होकर बनाई थी और निर्माताओं ने उनका नाम कबीर खान रख दिया था। इस मूवी में हिंदू करैक्टर को साइडलाइन कर मुस्लिम किरदार को पॉजिटिव तरह से पेश किया गया। अन्नू कपूर ने यहां कहा कि उन्होंने पंडितों का मजाक बनाकर रख दिया।

शाहरुख खान स्टारर 'चक दे! इंडिया' का निर्देशन शिमित अमीन ने किया था। फिल्म में कई बेहतरीन कलाकार मौजूद थे। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी कमाई की थी। वहीं दूसरी ओर अन्नू कपूर कई बेहतरीन फिल्मों का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने 'राम लखन', 'मंडी', 'मिस्टर इंडिया', 'घायल' और 'ऐतराज' जैसी कई फिल्मों में काम किया है। वैसे अन्नू कपूर के इस बयान पर आपकी क्या राय है? इस बारे में कमेंट्स के माध्यम से आप अपने विचार साझा कर सकते हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article