बॉलीवुड

Singham Again: रोहित शेट्टी की पुलिस फौज में हुई 'चुलबुल पांडे' की भर्ती, अक्षय कुमार ने इशारों में किया कन्फर्म

Salman Khan's Cameo in Singham Again: रोहित शेट्टी की कॉप्स यूनिवर्स की फिल्म सिंघम अगेन (Singham Again) 1 नवंबर 2024 को दिवाली के मौके पर बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। फिल्म में सलमान खान के कैमियो को लेकर अब अक्षय कुमार ने एक बड़ा हिंट दे दिया है।

Image

Salman Khan's Cameo confirmed in Singham Again by Akshay kumar

Salman Khan's Cameo in Singham Again: सिंघम अगेन (Singham Again) को लेकर फैंस के बीच एक्साइटमेंट सोशल मीडिया पर साफ नजर आ रही हैं। रोहित शेट्टी की इस कॉप्स यूनिवर्स की फिल्म में बॉलीवुड स्टार्स की एक बड़ी फौज नजर आने वाली हैं। फिल्म में अक्षय कुमार, अजय देवगन, रोहित शेट्टी, टाइगर श्रॉफ, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर खान और अर्जुन कपूर के साथ ही जैकी श्रॉफ भी नजर आने वाले हैं। इस लंबी चौड़ी स्टार कास्ट के साथ ही फिल्म में सलमान खान के कैमियो को लेकर भी कई खबरें वायरल हो रही हैं। यह भी पढ़ें- Singham Again First Review: जबरदस्त मसाला एंटरटेनर है अजय देवगन की मूवी, डायलॉग्स करेंगे थोड़ा निराश

Singham Again में सलमान खान का कैमियो?

पहले कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि फिल्म के लिए सलमान ने अपना कैमियो शूट कर लिया है। अब अक्षय कुमार ने सिंघम अगेन की स्टार कास्ट के साथ एक तस्वीर सोशल मी़डिया पर शेयर की है। इस फोटो के कैप्शन ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। यहां इसपर एक नजर डालते हैं।

अक्षय कुमार ने किया कन्फर्म?

अक्षय कुमार ने सिंघम अगेन की स्टारकास्ट के साथ एक फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'हम सब ने मिलकर की बहुत सी चुलबुल बातें #सिंघम अगेन।' चुलबुल बातों से लोगों का मानना है कि यहां अक्षय कुमार चुलबुल पांडे यानी सलमान खान के बारे में बात कर रहे हैं। और उस चुलबुल शब्द का यूज करने की वजह से अब फैंस को यकीन हो गया है कि सिंघम अगेन में यकीनन सलमान खान का कैमियो नजर आ सकता है।

जिसके बाद फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट आसमान छूने लगी है। बता दें कि कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 के साथ सिंघम अगेन का दिवाली पर क्लैश होने वाला है। दोनों ही फिल्में इस साल की मोस्ट अवेटेड मूवीज में शामिल हैं।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article