अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) के तलाक की अफवाहें बड़ी तेजी उड़ रही हैं। जिस कारण एक्टर काफी ज्यादा चर्चा में है। ऐसा कहा जा रहा था कि एक्टर का अपनी को-स्टार निमृत कौर के साथ अफेयर चल रहा था, जिसकी खबर एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय को हो गई,जिसके बाद से कपल का रिश्ता खराब हो गया है। इसी बीच एक्टर की एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं क्या है वो वायरल फोटो का राज।
बता दें ये वायरल फोटो एक्टर की आने वाली फिल्म I WANT TO TALK से है। हाल ही में फिल्म से नई फोटो रिलीज हुई है। इस फोटो को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। इस पोस्टर में एक्टर थोड़े अलग लुक में नजर आ रहे हैं। जिस कारण उनकी और ज्यादा चर्चा हो रही है। हाल ही में अभिषेक बच्चन ने अपने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है। इस पोस्टर को देखकर फैंस कमेंट की बारिश कर रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा है- बोलने के लिए तो बहुत कुछ है, लेकिन एक तस्वीर हजार शब्दों से ज्यादा बोलती है।
पोस्टर से पता चलता है कि फिल्म में अभिषेक का किरदार बेहद दिलचस्प है। एक्टर का लुक देखकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं और बेस्रबी से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। ‘I WANT TO TALK’ 22 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्माण राइजिंग सन फिल्म्स और कॉइनो वर्क्स द्वारा किया जा रहा है। 'आई वांट टू टॉक' अभिषेक और शूजित की पहली साथ में फिल्म है। हाल ही में इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था। जिसकी विक्की कौशल ने भी बड़ी सराहना की थी। अब फैंस को इस फिल्म का इंतजार है।
