अजय देवगन की फिल्म 'सिंघम अगेन' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में कई बड़े सितारे एक साथ नजर आने वाले हैं, जिस कारण फैंस को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। इसी बीच फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। हाल ही में इस फिल्म का वीडियो भी लीक होकर वायरल हो हुआ था। जिसे फैंस पसंद कर रहे थे वो वीडियो एक एक्शन सीन का था। अब ये अपडेट जानने के बाद फैंस को और खुशी मिलेगी।
Singham AgainSingham Again
बड़ा अपडेट ये है कि इस फिल्म में टॉलीवुड एक्टर अजय भी एक बड़े रोल में नजर आने वाले हैं। अजय ने कई दक्षिण भारतीय फिल्मों में नेगेटिव रोल निभाए हैं, उन्होंने भी इस फिल्म में किरदार निभाने के लिए अब एंट्री ले ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में उन्हें एक महत्वपूर्ण भूमिका में कास्ट किया गया है। 'सिंघम' बॉलीवुड की सबसे सफल फ्रेंचाइजी में से एक है। इसकी दोनों फिल्में दर्शकों ने बहुत पसंद की थीं।
पुलिसवाले के किरदार में नजर आएंगे अजय
अजय देवगन फिल्म में फिर से अपने किरदार को दोहरा रहे हैं। एक साथ ही, तेलुगु एक्टर अजय भी एक पुलिसवाले के किरदार में नजर आएंगे। कई तेलुगु और तमिल फिल्मों में अपनी प्रभावशाली प्रस्तुतियों के लिए पहचाने जाने वाले अजय 'सिंघम अगेन' में हिंदी बोलकर दर्शकों के दिलों में फिर से जगह बनाएंगे।
ये बड़े सितारे हैं शामिल
'सिंघम अगेन' इस साल 15 नवंबर को रिलीज होगी। पहले यह इंडिपेंडेंस डे पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन बाद में तारीख को आगे बढ़ा दिया गया था। फिल्म पिछले दो पार्ट की तरह इस पार्ट में भी फैंस को जबरदस्त तड़का मिलगा। फिल्म में अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर खान, टाइगर श्रॉफ, रणवीर सिंह जैसे सितारे दिखाई जाएंगे। जबकि, इस फिल्म में अर्जुन कपूर एक नेगेटिव रोल निभा रहे हैं।
